Today History (17 July): कानन देवी पुण्यतिथि विशेष- भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्माता

Today History: नई पीढ़ी के सिनेमा-प्रेमी भले ही कानन देवी के नाम से परिचित न हों, लेकिन पुरानी पीढ़ी के लोग इस नाम से भली भांति परिचित हैं। उन्हें मालूम है कि नूरजहां के फिल्मों में आने से पहले कानन देवी सर्वश्रेष्ठ गायिका थीं। पिछली सदी के 30 और 40 के दशकों में कानन देवी के गीतों के रिकार्ड सारे देश में, विशेष कर बंगाल में खूब बजते थे।

Today History

Today History II Actress Kanan Devi Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 17 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी की पुण्य तिथि आज ही है। बहुत कम लोगों को इस बात पर यकीन होगा कि वर्ष 1926 में मात्र पांच रुपये से फिल्मों में अपना कार्य आरंभ करने वाली एक अभिनेत्री वर्ष 1946 में सवा लाख रुपये का सर्वाधिक पारिश्रमिक लेने लगी थी, लेकिन गायिका-अभिनेत्री कानन देवी’ के बारे में यह बात बिल्कुल सच है। नई पीढ़ी के सिनेमा-प्रेमी भले ही कानन देवी के नाम से परिचित न हों, लेकिन पुरानी पीढ़ी के लोग इस नाम से भली भांति परिचित हैं। उन्हें मालूम है कि नूरजहां के फिल्मों में आने से पहले कानन देवी सर्वश्रेष्ठ गायिका थीं। पिछली सदी के 30 और 40 के दशकों में कानन देवी के गीतों के रिकार्ड सारे देश में, विशेष कर बंगाल में खूब बजते थे। उनके गाए गीतों में ‘ये दुनिया तूफान मेल’,’ऐ रोने वाले हंसने के दिन दूर नहीं’, ‘प्रीतम से प्रीत निभाऊंगी’, तथा ‘प्रभुजी, तुम राखो लाज हमारी ‘, बेहद लोकप्रिय हुए थे।

कानन देवी की आवाज में एक ऐसा जादू था कि जो भी गीत वह गाती थीं, भले ही वह गीत फिल्मी गीत हो अथवा रवीन्द्र संगीत, उसे सुनकर श्रोता सपनों की एक मीठी-सी दुनिया में पहुंच जाते थे बिना किसी साज के भी उनकी आवाज श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। कानन देवी ने ही पंकज मलिक तथा के. एल. सहगल के साथ मिलकर गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के गीतों को देश के कोने-कोने में पहुंचाया था।

 Today History- इतिहास में 17  जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1994 – धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
  • 2002 – रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
  • 2003 – उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
  • 2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
  • 2008 – अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

Today History- इतिहास में 17  जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1971 – रवि किशन – हिंदी और भोजपुरी फ़िल्मों के सक्रिय अभिनेता हैं।
  • 1943 – फ़्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
  • 1923 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।

Today History- इतिहास में 17  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2018 – रीता भादुड़ी – हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
  • 2013 – बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार
  • 2005 – आई. जी. पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।
  • 1992 – कानन देवी – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
  • 1790 – एडम स्मिथ – यह एक प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे।
  • 1979 – लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
  • 1972 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता।
  • 1928 – अलेक्जेन्डर मडीमैन – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें