
आज का इतिहास (Today History): 17 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्म तमिलनाडु के तिरूतनी ग्राम में, जो मद्रास, अब चेन्नई से लगभग 64 कि॰ मी॰ की दूरी पर स्थित है, 5 सितंबर 1888 को हुआ था। यह एक ब्राह्मण परिवार से संबंधित थे। इनका जन्म स्थान एक पवित्र तीर्थस्थल के रूप में विख्यात रहा है। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन ने लम्बी बीमारी के बाद 17 अप्रैल, 1975 को प्रातःकाल अन्तिम सांस ली। वह अपने समय के एक महान् दार्शनिक थे। देश के लिए यह अपूर्णीय क्षति थी।
पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया। उनका कार्यकाल 13 मई, 1962 से 13 मई, 1967 तक रहा। उनका नाम भारत के महान् राष्ट्रपतियों की प्रथम पंक्ति में सम्मिलित है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के लिए सम्पूर्ण राष्ट्र इनका सदैव ऋणी रहेगा। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरूतनी ग्राम में, 5 सितंबर 1888 को हुआ था। इनका जन्मदिवस 5 सितंबर आज भी पूरा राष्ट्र ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के ज्ञानी, एक महान् शिक्षाविद, महान् दार्शनिक, महान् वक्ता होने के साथ ही साथ विज्ञानी हिन्दू विचारक थे। डॉक्टर राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 वर्ष एक शिक्षक के रूप में व्यतीत किए थे। वह एक आदर्श शिक्षक थे। राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरूतनी ग्राम में, जो मद्रास, अब चेन्नई से लगभग 64 कि॰ मी॰ की दूरी पर स्थित है, 5 सितंबर 1888 को हुआ था। यह एक ब्राह्मण परिवार से संबंधित थे। इनका जन्म स्थान एक पवित्र तीर्थस्थल के रूप में विख्यात रहा है। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन ने लम्बी बीमारी के बाद 17 अप्रैल, 1975 को प्रातःकाल अन्तिम सांस ली। वह अपने समय के एक महान् दार्शनिक थे। देश के लिए यह अपूर्णीय क्षति थी।
Today History- इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1995 – पाकिस्तान में बाल मज़दूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या।
- 2003 – 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
- 2006 – सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
- 2007 – 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
- 2008 – मुद्रास्फीति की दर 0.27% गिरकर 7.14% हुई। हानुंग टामस एण्ड टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने चीन की कम्पनी को ख़रीदने के लिए सहमति ज्ञापन दिया।
- 2008 – भारत व ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
Today History- इतिहास में 17 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1941 – आशाराम बापू – प्रसिद्ध भारतीय आत्मज्ञानी संत।
- 1961 – गीत सेठी – भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।
Today History- इतिहास में 17 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1794 – विलियम जोंस – अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
- 1908 – राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
- 1946 – वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री – भारत के समाज सुधारक।
- 1975- सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति
- 1997 – बीजू पटनायक – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 2005 – विष्णु कांत शास्त्री, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहेन थे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App