
आज का इतिहास (Today History): 16 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये। वेन जियावाओ को दुबारा चीन का प्रधानमंत्री चुना गया, 2007 में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने नीदरलैंड के लैग ब्रेक गेंदबाज वान डर बुंगा की लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाते हुए 36 रन बटोरे थे। गिब्स ने पहली गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से शॉट खेलकर छक्का जमाया। एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया था जिसकी बराबरी बाद में भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए किया था। आज के ही दिन भारतीय थल सेना के 27वें सेनाध्यक्ष और भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का जन्म हुआ और 2 बार हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके महान साहित्यकार-कवि अयोध्यासिंह उपाध्याय जी का निधन हो गया।
Today History- इतिहास में 16 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1998 – चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 – फैंटम जैसे हास्य चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन।
- 2003 – ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
- 2004 – रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
- 2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।
- 2006 – चुनाव के तीन महिने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
- 2007 – एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2008 – मुद्रास्फीति विगत नौ महीने के उच्चतम स्तर 11 फ़ीसदी पर पहुंची।
- 2008 – परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये। वेन जियावाओ को दुबारा चीन का प्रधानमंत्री चुना गया।
- 2009 – विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव सरत सब्बरवाल पाक में भारत के नये उच्चायुक्त नियुक्त हुए। शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई
Today History- इतिहास में 16 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1958 – बिपिन रावत – भारतीय थल सेना के 27वें सेनाध्यक्ष और भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) हैं।
- 1693 – मल्हारराव होल्कर – इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक थे।
- 1901 – पोट्टि श्रीरामुलु – गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी थे।
- 1906 – अम्बिका प्रसाद दिव्य – भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।
- 1916 – दयाकिशन सप्रू – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता थे।
Today History- इतिहास में 16 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1957 – पी. एस. कुमारस्वामी राजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1947 – अयोध्यासिंह उपाध्याय, प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार
- 1955 – विजयानन्द त्रिपाठी – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App