Today History (16 June): बॉलीवुड के पहले डांसिंग स्टार थे डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती

Today History: मिथुन चक्रवर्ती ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फ़िल्म ‘मृगया’ (1976) से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Today History

Mithun Chakraborty Birthday special

आज का इतिहास (Today History): 16 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, मिथुन चक्रवर्ती भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी है। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फ़िल्म ‘मृगया’ (1976) से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1980 के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में उनके बहुत सारे प्रसंशक बने और खुद को उन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया, विशेष रूप से 1982 में बहुत बड़ी हिट फ़िल्म ‘डिस्को डांसर’ में स्ट्रीट डांसर ‘जिमी’ की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। कुल मिलाकर बॉलीवुड की 350 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फ़िल्में की। मिथुन मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं जो हॉस्पिटालिटी सेक्टर में कार्यरत है।

Today History- इतिहास में 16 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1606- जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
  • 1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
  • 1903- फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।
  • 1983 – छत्तीसगढ़ के ‘गुरु घासीदास विश्वविद्यालय’ की स्थापना हुई।
  • 2001 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
  • 2006 – नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
  • 2007 – सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
  • 2007 – एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ।
  • 2008 – मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।
  • 2008 – प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2012  –  बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

Today History- इतिहास में 16 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1931 – डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
  • 1920 – महमूद अली खां – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1920 – हेमन्त कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार
  • 1950 – मिथुन चक्रवर्ती – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 1910 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1956 – सुरेश कांत – प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1920 – जोस लोपेज़ पोरेटील्लो – मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
  • 1918 – चौधरी ब्रह्म प्रकाश – स्वतंत्रता सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

Today History- इतिहास में 16  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2015 – चार्ल्स कोरिया – भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।
  • 1925 – चित्तरंजन दास – महान् स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1944 – प्रफुल्ल चंद्र राय – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें