इतिहास में आज का दिन – 16 दिसंबर

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 16 दिसंबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

16  दिसंबर का इतिहास

  • 1631 – इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
  • 1707 – जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
  • 1824 – ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी।
  • 1862 – नेपाल ने संविधान को अपनाया।
  • 1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी
  • 1927 – आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
  • 1929 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
  • 1951 – हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
  • 1958 – कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
  • 1959 – पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
  • 1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • 1985 – तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
  • 1991 – कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1993 – नयी दिल्ली में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1994 – पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
  • 1999 – गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
  • 2002 – बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाय
  • 2004 – दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्‍ट +’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
  • 2006 – नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
  • 2007 – बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
  • 2008- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
  • 2013 – फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
  • 2014 – पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

Naxals Exposed: अपराधियों का गिरोह बन चुका है नक्सल संगठन, सवा करोड़ के इनामी का खुलासा

 

16 दिसंबर को जन्मी महान शख्सियत

  • 1937 – हवा सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।

16 दिसंबर को हुए निधन

  • 2002 – शकीला बानो – प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं।
  • 1515 – अल्फांसो डे अल्बुकेरक – पुर्तग़ाली गवर्नर का गोवा।
  • 1971 – सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें