Today History (16 April): इतिहास में पहली बार स्थापना दिवस के दिन थम गए हैं रेल के पहिये

Today History: भारत में पहली रेल 16 अप्रैल 1853 को बंबई (मुंबई) के बोरी बंदर (छत्रपति शिवाजी टर्मिनल) से ठाणे के बीच 34 किलोमीटर की दूरी के लिए चलाई गई थी।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 16 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क वाली भारतीय रेल 167 साल की हो गई। इसकी शुरुआत ब्रिटिश शासनकाल में हुई थी। भारत में पहली रेल 16 अप्रैल 1853 को बंबई (मुंबई) के बोरी बंदर (छत्रपति शिवाजी टर्मिनल) से ठाणे के बीच 34 किलोमीटर की दूरी के लिए चलाई गई थी। ये पहली ट्रेन भाप के इंजन के जरिये चलाया गया था और इसकी छूक-छूक की आवाज लोगों को आकर्षित करती थी। इस ट्रेन में करीब 400 यात्रियों ने सफर किया था। देश में उस समय ट्रेन का संचालन एक बड़ी उपलब्धि थी। लेकिन मौजूदा समय में रेलवे का ये स्थापना दिवस अपने आप में एक इतिहास बन गया है। क्योंकि 167 सालों में पहली बार भारतीय रेल के पहिये एक दम से थम गये हैं और यहां एक भी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण नहीं हो पा रही है। ऐसा पहली बार ही हुआ है। क्योंकि विश्व युद्ध, मुंबई में आतंकी हमले और रेलवे के देशव्यापी आंदोलनों के दौरान भी यात्री ट्रेनों की आवाजाही आज तक बाधित नहीं हुई है। 

Today History- इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1917 – पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
  • 1999 – पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता, न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला, अद्वैलाजीज बोतेफ़्लिका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
  • 2002 – दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
  • 2004 – भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित शृंखला 2-1 से जीती।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश में लोकसभा के पाँच सीटों (आजमगढ़, खलीलाबाद, बिलग्राम, कुरनैलगंज तथा मुरादाबाद) के लिए हुए उप चुनाव में बसपा के प्रत्याशी विजयी रहे। सार्वजनिक क्षेत्र के पावर फायनान्स कार्पोरेशन (पीएफसी) ने वर्ष 2007-08 में 1209 करोड़ का शुछ मुनाफ़ा अर्जित करने के साथ ही चाजू वित्त वर्ष में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 69,498 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।
  • 2008 – लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
  • 2010 – ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्त्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
  • 2013- भारतीय रेल 160 साल की हुई। गूगल (Google) ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।

Today History- इतिहास में  16 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1848 – कंदुकूरी वीरेशलिंगम – तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली।
  • 1934 – राम नाईक, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।
  • 1978 – लारा दत्ता – भारतीय अभिनेत्री
  • 1961 – जारबोम गारलिन – भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1919 – अर्जन सिंह – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
  • 1889 – चार्ली चैपलिन,  दुनिया के बेहतरीन हांस्य अभिनेता

Today History- इतिहास में 16 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1951 – अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक
  • 1961 – रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
  • 1966 – नंदलाल बोस – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार
  • 2011 – ब्रिगेडियर भवानी सिंह, महावीर चक्र विजेता

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें