
आज का इतिहास (Today History): 15 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया। आज के ही दिन 1934 में रुपनगर में भारतीय राजनीतिकज्ञ कांशीराम का जन्म हुआ था। कांशीराम भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। इसके अन्त में उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति, 1971 में अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों कर्मचारी महासंघ और 1974 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की।
दिल्ली में 1914 में जन्मी सरला ठकराल भारत की प्रथम महिला विमान चालक थीं। 1936 में सरला ठकराल परंपराओं को तोड़ते हुए एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। उन्होंने ‘जिप्सी मॉथ’ को अकेले ही उड़ाने का कारनामा कर दिखाया था। ख़ास बात यह थी कि उन्होंने वर्ष 1936 में पहली बार साड़ी पहन कर हवाई जहाज़ उड़ाने का गौरव हासिल किया था। वो 21 साल की उम्र में ही 1000 घंटे की फ्लाइट उड़ा कर कमर्शियल पायलट बन गईं थीं। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाली सबसे पहली भारतीय महिला बन थीं। साथ ही साथ उस समय वह एक चार साल की बेटी की मां भी थीं। अपने जीवन में सफलताओं के कई आयाम छूने वाली सरला ठकराल का 15 मार्च, 2008 को निधन हो गया।
Today History- इतिहास में 15 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1984 – पोर्ट लुई (मारिशस) स्थित महात्मा गांधी संस्थान में वहाँ के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा प्रथम अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन।
- 1997 – ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।
- 1999 – एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं, कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।
- 2001 – कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुंचे, भारत-पाक वार्ता पर ज़ोर, करासे पुन: फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2002 – बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू, संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल।
- 2003 – चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओं नये राष्ट्रपति बने।
- 2005 – सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।
- 2007 – वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न।
- 2008 – देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया।
- 2008 – महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई। कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया। लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती।
- 2009 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।
Today History- इतिहास में 15 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1901 – गुरु हनुमान – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।
- 1934 – कांशीराम – भारतीय राजनेता।
- 1947 – अजीत पाल सिंह – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं।
- 1874 – सर अब्दुल कादिर – न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
Today History- इतिहास में 15 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- थॉमस हिल ग्रीन – थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
- 1985 – राधा कृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार और लेखक।
- 1992 – राही मासूम रज़ा – बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 2009 – सरला ठकराल – भारत की प्रथम महिला विमान चालक।
- 2009 – वर्मा मलिक – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
- 2015 – नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App