Today History (15 July): जमशेद जी जीजाभाई – प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर रहे

Today History:  जमशेद जी जीजाभाई में बड़ी व्यवसाय-बुद्धि थी। व्यवहार से उन्होंने साधारण हिसाब रखना और कामचलाऊ अंग्रेज़ी सीख ली थी। उन्होंने अपने व्यापार का भारत के बाहर विस्तार किया।

Today History

Today History II Jamsetjee Jejeebhoy Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 15 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने दानवीर सर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म 15 जुलाई, 1883 ई. को एक गरीब पारसी परिवार में मुंबई में हुआ था। आर्थिक तंगी के कारण वे शिक्षा ग्रहण नहीं कर सके। 12 वर्ष की छोटी उम्र में अपने मामा के साथ पुरानी बोतलें बेचने के धंधे में लग गए थे कुछ दिन बाद ममेरी बहन से उनका विवाह भी हो गया। 1799 में माता-पिता का देहांत हो जाने से परिवार का पूरा भार जीजाबाई के ऊपर आ गया। उनमें बड़ी व्यवसाय-बुद्धि थी। व्यवहार से उन्होंने साधारण हिसाब रखना और कामचलाऊ अंग्रेज़ी सीख ली थी। उन्होंने अपने व्यापार का भारत के बाहर विस्तार किया। भाड़े के जहाजों में चीन के साथ वस्तुओं का क्रय-विक्रय करने लगे। वो जब 20 वर्ष के थे तभी उन्होंने पहली चीन यात्रा की। 

 Today History- इतिहास में 15 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1999 – चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
  • 2000 – सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
  • 2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
  • 2004 – माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
  • 2005 – श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
  • 2008 – नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
  • 2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।

Today History- इतिहास में 15 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1883 – जमशेद जी जीजाभाई – प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर थे।
  • 1885 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
  • 1903 – के. कामराज – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।
  • 1909 – दुर्गाबाई देशमुख – आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता।
  • 1909 – गनपतराव देवजी तापसे – महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य।
  • 1912 – मोहम्मद उस्मान – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
  • 1925 – बादल सरकार – प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।
  • 1927 – सी. एच. मुहम्मद कोया – ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1959 – रमेश पोखरियाल – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और एक हिन्दी कवि हैं।
  • 1840 – विलियम विलसन हन्टर – एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी।
  • 1611 – जयसिंह – आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।

Today History- इतिहास में 15 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2017 – मरियम मिर्ज़ाख़ानी – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।
  • 1967 – बाल गन्धर्व – मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक।
  • 2004 – बानो जहाँगीर कोयाजी – भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें