
Today History
आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 15 दिसंबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में।
- 1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
- 1911 – अमुंडसेन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।
- 1921 – एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स’ की उपाधि से विभूषित किया।
- 1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
- 1982 – ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
- 1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
- 1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
- 1997 – ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
- 1998 – 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2000 – जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2002 – पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
- 2003 – अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
- 2003 – मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
- 2007 – बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
- 2007 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
- 2008 – भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
Naxals Exposed: अपराधियों का गिरोह बन चुका है नक्सल संगठन, सवा करोड़ के इनामी का खुलासा
15 दिसंबर को जन्मी महान शख्सियत
- 1976 – बाइचुंग भूटिया – भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
- 1988- गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान
15 दिसंबर को हुए निधन
- 1985 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरिशस के गवर्नर थे।
- 1950 – सरदार वल्लभ भाई पटेल – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री।
- 1952 – पोट्टि श्रीरामुलु – गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी थे।
- 2000 – गौर किशोर घोष – कुशल पत्रकार तथा लेखक।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App