Today History (14 September): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के दिन से सरकारी और गैरसरकारी मंचों से हिंदी की प्रशस्तियां भी गाई जाएंगी और उसकी उपेक्षा का रोना भी रोया जाएगा।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 14 सितंबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  राजभाषा हिंदी के प्रति हम हिंदी भाषियों की मौसमी भावुकता का अवसर है। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के दिन से सरकारी और गैरसरकारी मंचों से हिंदी की प्रशस्तियां भी गाई जाएंगी और उसकी उपेक्षा का रोना भी रोया जाएगा। जिन कुछ कमियों की वजह से हिंदी आज तक राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर अपेक्षित गौरव हासिल नहीं कर पाई है, उनकी खूब बातें होंगी लेकिन धरातल पर इसको मुक्म्मल करने की हिम्मत कोई नहीं दिखायेगा। 

INDIAN ARMY ज्वाइन करना चाहते हैं? यहां जानिए कौन से ऑप्शन हैं मौजूद

Today History- इतिहास में 14  सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1833 – विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।

1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

1917 – रूस आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र घोषित हुआ।

1959 – लूना- 2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।

1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

1999 – किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

2000 – माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. की लांचिंग की।

2000 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया, ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।

2003 – गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।

2003 – एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।

2006 – परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति। तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा। विश्व के सबसे बुजुर्ग जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती।

2007 – जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008 – रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।

2009 – भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता। भारत में लिएण्डर पेस व चेकगणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।

2013- हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर आपके भारतकोश का प्रक्षेत्र नाम (डोमेन नेम) और यू.आर.एल अंग्रेज़ी के अतिरिक्त अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।

2016- पैरा ओलंपिक 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए।

Today History- इतिहास में 14  सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1910 – रसूना सैद – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान सक्रिय महिला जांबाजों में से एक थीं।

1914 – गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी)- फिल्म निर्देशक।

1930 – राजकुमार कोहली – फिल्म निर्माता।

 1963 – रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर।

1954 – श्रीकांत जिचकर – भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी।

1921 – मोहन थपलियाल- कथाकर।

 Today History- इतिहास में 14 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1947 – कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल- हिंदी के कालिदास रूप में प्रसिद्ध ।

2008 – राल्फ रसेल- मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान।

1992 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।

1985 – रामकृष्ण शिंदे – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार थे।

1971 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें