Today History (14 March): हॉकिंग ने कहा था कि नये वायरसों से मानवता नष्ट हो सकती है

ब्लैक हॉल्स पर असाधारण रिसर्च करके उसकी थ्योरी मोड़ देने के कारण वे साइंस की दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक बन गए थे।  हॉकिंग ने अपने रिसर्च के माध्यम से यह कहा था कि ईश्वर ने यह दुनिया नहीं रची है बल्कि यह तो भौतिक विज्ञान के नियमों का नतीजा है।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 14 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया। श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं। कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम ताहिर हुसैन ओर उनकी मां का नाम जीनत हुसैन है। आमिर खान के एक भाई भी हैं जिनका नाम फैजल खान है। आमिर खान की बहनों का नाम फरहत खान और निखत खान है। उनके परिवार के कई सदस्‍य फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े रहे हैं। उनके पिता ताहिर हुसैन फिल्‍म निर्माता थे। उनके अंकल नासिर हुसैन निर्माता-‍निर्देशक थे। उनके भांजे इमरान खान भी मौजूदा वक्‍त में हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के अभिनेता हैं।

विश्व प्रसिद्ध महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का आज ही के दिन 2018 में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हॉकिन्स के दिमाग को छोड़कर उनके शरीर का कोई भी भाग काम नहीं करता था। फिर भी वो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक ब्रह्मांड विज्ञान केन्द्र ( सेंटर ऑफ थियोरेटिकल कोस्मोलॉजी) के शोध निर्देशक भी रहे और बेस्टसेलर बुक ‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ के लेखक भी। 1974 में ब्लैक हॉल्स पर असाधारण रिसर्च करके उसकी थ्योरी मोड़ देने के कारण वे साइंस की दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक बन गए थे।  हॉकिंग ने अपने रिसर्च के माध्यम से यह कहा था कि ईश्वर ने यह दुनिया नहीं रची है बल्कि यह तो भौतिक विज्ञान के नियमों का नतीजा है। स्टीफन हॉकिंग ने अनुमान लगाया था कि ग्लोबल वार्मिंग और नए वायरसों के कारण संपूर्ण मानवता नष्ट हो सकती है।

Today History- इतिहास में 14 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1987 – फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
  • 1989 – दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ. डब्ल्यू. डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
  • 1990 – श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • 1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
  • 2000 – मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई, रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2002 – सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
  • 2004 – चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
  • 2007 – कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति।
  • 2008 – विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।
  • 2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
  • 2018 – ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन

Today History- इतिहास में 14 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1913 – एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार
  • 1965 – आमिर खान, प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता।
  • 1879 – अलबर्ट आइंस्टाइन, प्रसिद्ध वैज्ञानिक

Today History- इतिहास में 14 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2018 – स्टीफन हॉकिंग – विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी।
  • 1997 – वीरेन्द्र पाटिल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।
  • 1883 – कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
  • 1963 – जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रसिद्ध राजनेता थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें