Today History (14 July): पुण्यतिथि विशेष- गजलों के बादशाह थे हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार मदन मोहन

Today History: मदन मोहन के पसंदीदा गीतकार के तौर पर राजा मेंहदी अली खान, राजेन्द्र कृष्ण और कैफी आजमी का नाम सबसे पहले आता है। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने गीतकार राजेन्द्र कृष्ण के लिये मदन मोहन की धुनों पर कई गीत गाये।

Today History

Today History II Madan Mohan Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 14 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, मदन मोहन का पूरा नाम मदन मोहन कोहली था। उनका जन्म 25 जून, 1924 को हुआ था। उनके पिता राय बहादुर चुन्नी लाल फिल्म व्यवसाय से जुड़े हुए थे और बॉम्बे टाकीज तथा फिल्मिस्तान जैसे बड़े फिल्म स्टूडियो में साझीदार थे। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण मदन मोहन भी फिल्मों में काम करके बड़ा नाम करना चाहते थे। लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे फिल्मों में आएं। अपने पिता के कहने पर उन्होंने सेना में भर्ती होने का फैसला ले लिया और देहरादून में नौकरी शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद उनका तबादला दिल्ली हो गया। लेकिन कुछ समय के बाद उनका मन सेना की नौकरी से ऊब गया और वह नौकरी छोड़ कर लखनऊ आ गये और आकाशवाणी के लिये काम करने लगे। मदन मोहन और सुरैया आकाशवाणी में साथ गाते थे।

 Today History- इतिहास में 14 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1996 – सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
  • 1999 – मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2003 – रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 – नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2008 – वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता। विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।

Today History- इतिहास में 14 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1971 – अनिल फिरोजिया – उज्जैन से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं।
  • 1902 – चन्द्रभानु गुप्त – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1909 – ई. एम. एस. नमबूद्रिपद – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 1900 – देशबंधु गुप्त – प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार।
  • 1856 – गोपाल गणेश आगरकर – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1942 – के. कालीमुत्तु – नौवीं लोकसभा के सदस्य।

Today History- इतिहास में 14 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1975 – मदन मोहन – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।
  • 2003 – लीला चिटनिस, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री
  • 1896 – राजा लक्ष्मण सिंह – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें