Today History (14 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: शम्मी कपूर का जीवन शुरू से ही ट्रैजिक भी रहा और दिलचस्प भी। जब वो मां की कोख में पल रहे थे तो 15 दिनों के अंतराल पर उनके दो भाइयों बिंदी और देवी की मौत हो गई थी।

Today History

Today History II Shammi Kapoor death anniversary

आज का इतिहास (Today History): 14 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं,  21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में पृथ्वीराज कपूर के घर जन्मे शम्मी कपूर का जीवन शुरू से ही ट्रैजिक भी रहा और दिलचस्प भी। जब वो मां की कोख में पल रहे थे तो 15 दिनों के अंतराल पर उनके दो भाइयों बिंदी और देवी की मौत हो गई थी। पूरा परिवार टूट गया था। दो बच्चों की मौत से टूट चुकी महिला की गोद में समय से पहले पैदा हुआ बेहद कमजोर बच्चा आया, परिवार में कम ही लोगों को उसके बचने की उम्मीद थी। शम्मी कपूर का बाल्यावस्था इस माहौल में बीत रहा था। अपनी खास ‘याहू’ शैली के कारण बेहद लोकप्रिय रहे शम्मी कपूर ने 14 अगस्त, 2011 को मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में सुबह 5:41 बजे अंतिम सांस ली।

Today History- इतिहास में 14 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1862 – बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।

1908 – इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

1917 – चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 – बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुयी।

1936 – बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।

1938 – बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।

1947 – भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।

1968 – मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।

1971 – बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

1975 – पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।

2001 – मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।

2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।

2006 – संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।

इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।

2007 – पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।

2013 – मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

Today History- इतिहास में 14 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1900 – एस. के. पाटिल – मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे।

1924 – कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।

1956 – जॉनी लीवर, भारतीय अभिनेता।

1968 – प्रवीण आमरे, भारतीय क्रिकेटर।

Today History- इतिहास में 14 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2012 – विलासराव देशमुख – भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।

2011- शम्मी कपूर, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता

2007 – दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा

2000 – हवा सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।

1996 – अमृतराय – प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे।

1988 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1984 – खाशाबा जाधव – भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।

1941 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।

2017 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार

2018 – बलरामजी दास टंडन – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें