Today History (13 May): लारा दत्ता ने आज के ही दिन मिस यूनिवर्स-2000 का ख़िताब जीता

Today History: लारा दत्ता ने आज के ही दिन साल 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। दरअसल, साल 2000 में इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन साइप्रस के निकोसिया में हुआ था।

Today History

Today History Lara Dutta

आज का इतिहास (Today History):  13 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, लारा दत्ता ने आज के ही दिन साल 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। दरअसल, साल 2000 में इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन साइप्रस के निकोसिया में हुआ था। उन्होंने मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में 9.99 स्कोर किया था। इससे पहले कभी किसी मॉडल को इतने मार्क्स नहीं मिले थे।

Today History- इतिहास में  13 मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1918 – भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किये।
  • 1995 – चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
  • 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की, जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी, ट्रिनडाड एवं टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फ़िट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
  • 1999 – जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
  • 2000 – मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का ख़िताब जीता।
  • 2003 – रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
  • 2008 – पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
  • 2010 – भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2017- दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।

Today History- इतिहास में 13 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1901 – मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य – स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1905 – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद – भारत के भू. पू. राष्ट्र्पति, आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहा।
  • 1917 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
  • 1918 – टी. बालासरस्वती – ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
  • 1956 – कैलाश विजयवर्गीय – मध्य प्रदेश सरकार में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राजनेता।

Today History- इतिहास में 13 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2016 – बाबा हरदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।
  • 2006 – हेमलता गुप्ता – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक थीं।
  • 2001 – आर. के. नारायण – अंग्रेज़ी में लिखने वाले उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक
  • 2011 – बादल सरकार – प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।
  • 1951 – हसरत मुहानी – लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
  • 1950 – रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर – जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद थे।
  • 1626 – मलिक अम्बर – मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञों में इसकी गणना की जाती थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें