Today History (13 July): बीना राय जयंती – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री

Today History: बीना राय ने सन 1951 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘काली घटा’ से अपना फ़िल्मी कॅरियर शुरू किया था। विवाह के बाद बीना राय ने पति के साथ मिलकर ‘पी.एन. फ़िल्म्स’ के बैनर में ‘शगूफा’ (1953), ‘गोलकुण्डा का क़ैदी’ (1954) और ‘समुन्दर’ (1957) जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया

Today History

Today History II Bina Rai Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 13 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, बीना राय का जन्म 13 जुलाई, 1932, लखनऊ में हुआ था। वो हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उनका वास्तविक नाम ‘कृष्णा सरीन’ था। पचास के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से वह एक थीं। उन्होंने सन 1951 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘काली घटा’ से अपना फ़िल्मी कॅरियर शुरू किया था। विवाह के बाद बीना राय ने पति के साथ मिलकर ‘पी.एन. फ़िल्म्स’ के बैनर में ‘शगूफा’ (1953), ‘गोलकुण्डा का क़ैदी’ (1954) और ‘समुन्दर’ (1957) जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया। साथ ही पति-पत्नी की इस जोड़ी ने इन फ़िल्मों में अभिनय भी किया। 1968 में बनी ‘अपना घर अपनी कहानी’ बीना राय की अन्तिम प्रदर्शित फ़िल्म थी, जिसके बाद फ़िल्मोद्योग से नाता तोडकर वह पूरी तरह घर-गृहस्थी में रम गयीं।

 Today History- इतिहास में 13 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1803- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
  • 1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
  • 1929- क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
  • 1977- भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी।
  • 1998 – भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता, ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
  • 2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
  • 2001 – वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
  • 2004 – रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
  • 2006 – परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
  • 2008 – अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
  • 2011 – मुम्बई के तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन बम विस्फोट हुए जिसमें मरने वालों की कुल संख्या 20 से अधिक और घायलों की संख्या 130 थी।

Today History- इतिहास में 13 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1944 – ज़ोरामथंगा – राजनीतिक दल ‘मिज़ो नेशनल फ्रंट’ के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1941 – टी. कल्पना देवी – आठवीं लोकसभा की सदस्य।
  • 1941 – सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार।
  • 1933 – भीष्म नारायण सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।
  • 1932 – बीना राय – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

Today History- इतिहास में 13 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1995 – आशापूर्णा देवी, उपन्यासकार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें