Today History (13 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: मैडम कामा (Bhikaji Cama) ने जिस स्वतंत्रता को पाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया, वो आजादी उनकी मौत के ग्यारह साल बाद मिली।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 13 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं,  मैडम भीकाजी कामा का जन्म 24 सितम्बर 1861 को बम्बई में एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता सोराब जी पटेल एक जाने माने कारोबारी थे और पेशे से वकील भी थे। उनकी माता जैजीबाई सोराबजी पटेल एक कुशल गृहणी थीं। 3 अगस्त 1885 को भीकाजी कामा विवाह रुस्तम कामा से हुआ। रूस्तम कामा भी उस समय के अमीर  के. आर. कामा के बेटे थे और पेशे से ब्रिटिश वकील थे, जिनकी रूची तत्कालिन राजनीति में भी थी। 13 अगस्त 1936 में मुंबई में मैडम कामा के रोगग्रस्त शरीर ने अस्पताल के बिस्तर पर दम तोड़ दिया।   

Today History- इतिहास में 13 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1784 – भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।

1892 – अमेरिकी समाचार पत्र “एफ्रो-अमेरिकन” का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।

1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।

1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

1951 – भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।

1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।

1977 – अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।

1993 – वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।

1993 – थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।

1994 – सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।

1999 – लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक ‘आमार मऐबेला’ (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया, स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।

2000 – रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।

2002 – इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कार्नर’ नोटिस जारी किया।

2004 – यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू।

2004 – ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

2005 – श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।

2008 – विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

2008 – भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।

2008 – प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।

2015 – इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।

Today History- इतिहास में 12 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1863 – गंगाप्रसाद वर्मा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।

1936- वैजयंती माला – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1961 – सुनील शेट्टी – भारतीय अभिनेता, निर्माता।

1963 – श्रीदेवी – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।

1952 – योगिता बाली – हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

1887 – नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।

1848 – रमेश चन्द्र दत्त – अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।

Today History- इतिहास में 12 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2018 – सोमनाथ चटर्जी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

1936 – भीकाजी कामा – प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।

1910 – फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता’ एक नर्स थीं।

1795 – अहिल्याबाई होल्कर – भारत की वीरांगनाओं में से एक।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें