Today History (12 March): 12 मार्च को हुए 12 बम धमाकों से सहम गया था देश

साल 1993 में आज का दिन देश के इतिहास में काले धब्बे की तरह दर्ज है। 12 मार्च को ही मुंबई में 12 बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी

Today History

आज का इतिहास (Today History): 12 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, साल 1993 में आज का दिन देश के इतिहास में काले धब्बे की तरह दर्ज है। 12 मार्च को ही मुंबई में 12 बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी जबकि हजारों लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में लंबी गहन पड़ताल के बाद 100 आरोपी पहले ही दोषी करार दिए जा चुके हैं। इनमें से 12 को फांसी की सजा हो चुकी है। लेकिन इन हमलों का मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी टाइगर मेमन समेत 33 अब भी फरार हैं। आज के ही दिन मशहूर भारतीय गायक श्रेया घोषाल का जन्म हुआ था और ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त करने वाले पोप ग्रेगरी प्रथम का सन 604 में निधन हो गया था। 

Today History- इतिहास में 12 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1992 – मारिशस गणराज्य घोषित।
  • 1993 – मुंबई में कई बम धमाकें हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
  • 1998 – प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
  • 2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
  • 2004 – दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवां दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 2006 – ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
  • 2007 – जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
  • 2008 -पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।
  • 2008 -अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया। विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2009 – वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
  • 2018 – नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।

Today History- इतिहास में 12 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1913 – यशवंतराव चव्हाण, भारतीय राजनीतिज्ञ।
  • 1927 – रॉल अलफोन्सिन – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
  • 1984 – श्रेया घोषाल, भारतीय गायका।
  • 1911 – दयानंद बांदोदकर – भारतीय राज्य गोवा के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।

Today History- इतिहास में 12 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 604 – पोप ग्रेगरी प्रथम – ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त था।
  • 1960 – क्षितिजमोहन सेन – मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें