Today History (11 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: 11 अगस्त, 1908 को प्रातः 6 बजे खुदीराम बोस को फाँसी के तख्ते के पास ले जाया गया। बड़े जोर से ‘वंदेमातरम्’ बोलकर वे तख्ते पर चढ़ गए और उसके बाद अपने ही हाथों से फाँसी का फंदा अपने गले में डाल लिया।

Today History

Today History II Khudiram Bose Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 11 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं,  खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर, 1889 को बंगाल (अब पश्चिम बंगाल) के मिदनापुर जिले के बहुबेनी नामक गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री त्रैलोक्यनाथ बसु तथा माता का नाम श्रीमती लक्ष्मीप्रिया देवी था। पिता नादझोल के राजा के यहाँ तहसीलदार थे तथा माता बहुत धार्मिक थीं। 11 अगस्त, 1908 को प्रातः 6 बजे खुदीराम बोस को फाँसी के तख्ते के पास ले जाया गया। बड़े जोर से ‘वंदेमातरम्’ बोलकर वे तख्ते पर चढ़ गए और उसके बाद अपने ही हाथों से फाँसी का फंदा अपने गले में डाल लिया।

Today History- इतिहास में 11 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1999 – यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।

2000 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2001 – उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।

2004 – चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन। भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न। संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।

2006 – पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।

2007 – मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।

2008 – एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।

Today History- इतिहास में 11 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1892 – आर्ची विलेस, पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।

1949 – डी. सुब्बाराव – भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।

1954 – यशपाल शर्मा, भारतीय क्रिकेटर।

1954 – एम. वी. नरसिम्हा राव, भारतीय क्रिकेटर।

1974 – अंजू जैन, भारतीय क्रिकेटर।

1937 – निर्देशक जॉन अब्राहम – लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।

1924 – लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।

Today History- इतिहास में 11 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2018 – वी.एस. नायपॉल – भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे।

2000 – पी. जयराज, अभिनेता।

1967 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।

1908 – खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

2007 – ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें