
Today History
आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 10 अक्टूबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में।
10 अक्टूबर का इतिहास
1910- वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
1924- शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1942- सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान होलोकोस्ट में 800 जीप्सी बच्चों को मार डाला गया था।
1964- टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1967- बाह्य अंतरिक्ष संधि प्रभावी हुआ। यह संधि 27 जनवरी 1967 को किया गया था।
1970- फिजी स्वतंत्र हुआ।
1971- अमेरिका के ओरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रीज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से खरीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
1986- सैन सल्वाडोर में रिक्टर पैमाने पर 7.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसमें लगभग 1,500 लोगों की मौत हो गई थी।
2011- पद्मभूषण ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह का सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया।
10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1906 – आर. के। नारायन, भारतीय उपन्यासकार
1912- डॉ॰ रामविलास शर्मा, हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक
1913- क्लाद सिमोन, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ्रेंच लेखक।
1954 – रेखा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
1969 – ब्रैट फार्व – अमरीकी फुटबॉल में ग्रीन बे पैकर्स के मशहूर क्वार्टरबैक
10 अक्टूबर को हुए निधन
2011 – जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह।
1983 -रूबी मेयर्स, 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री
2015 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App