इतिहास में आज का दिन – 10 नवंबर

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 10 नवंबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

10 नवंबर का इतिहास

  • 1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
  • 1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
  • 1951 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
  • 1970 – फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
  • 1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
  • 1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
  • 1994 – पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
  • 1995 – न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
  • 2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
  • 2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
  • 2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
  • 2004 – झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
  • 2005 – चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
  • 2005 – जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
  • 2006 – कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
  • 2007 – एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
  • 2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 2008 – भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
  • 2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
  • 2008 – नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।

Naxals Exposed: जंगल में 19 साल तक अलापता रहा मौत का राग…

10 नवंबर को जन्मी महान शख्सियत

  • 1483 – मार्टिन लूथर – ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले।
  • 1909 – जॉनी मार्क्स – अमेरिकी संगीतकार और गीतकार।
  • 1848 – सुरेन्द्रनाथ बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता
  • 1920 – दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक

10 नवंबर को हुए निधन

  • 1240 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
  • 1908 – कनाईलाल दत्त – भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
  • 2013 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
  • 1931 – गंगाप्रसाद अग्निहोत्री – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
  • 1995 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें