
आज का इतिहास (Today History): 10 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, कैफ़ी आज़मी का जन्म यूपी के आजमगढ़ ज़िले में 19 जनवरी, 1919 हुआ था। कैफ़ी आज़मी के परिवार में उनकी पत्नी शौकत आज़मी, इनकी दो संतान शबाना और बाबा आज़मी है। कैफ़ी आज़मी के तहसीलदार पिता उन्हें आधुनिक शिक्षा देना चाहते थे। किंतु रिश्तेदारों के दबाव के कारण कैफ़ी आज़मी को इस्लाम धर्म की शिक्षा प्राप्त करने के लिए लखनऊ के ‘सुलतान-उल-मदरिया’ में भर्ती कराना पड़ा। कैफ़ी आज़मी में नैसर्गिक काव्य प्रतिभा थी। छोटी उम्र में ही वे शायरी करने लगे थे। यद्यपि उनकी आरंभिक रचनाओं में प्रेम-भावना प्रधान होती थी, किंतु शीघ्र ही उसमें प्रगतिशील विचारों का प्राधान्य हो गया। 1946 में भी उनके तेवर इन्क़लाबी थे और अपनी माँ की मर्जी के ख़िलाफ़ अपने प्रगतिशील पिता के साथ औरंगाबाद से मुंबई आकर उन्होंने कैफ़ी से शादी कर ली थी। शादी के बाद कैफ़ी ने बड़े पापड़ बेले। अपने गांव चले गए जहां एक बेटा पैदा हुआ, शबाना आज़मी का बड़ा भाई। कैफ़ी आज़मी की बीवी शौकत आजमी को बच्चा होने वाला था। कम्युनिस्ट पार्टी की हमदर्द और ‘प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन’ की मेंबर थीं इस्मत चुगतई। उन्होंने अपने शौहर शाहिर लतीफ से कहा कि तुम अपनी फ़िल्म के लिए कैफ़ी से क्यों नहीं गाने लिखवाते हो? कैफ़ी साहब ने उस वक्त तक कोई गाना नहीं लिखा था। उन्होंने लतीफ साहब से कहा कि मुझे गाना लिखना नहीं आता है। उन्होंने कहा कि तुम फ़िक्र मत करो। तुम इस बात की फ़िक्र करो कि तुम्हारी बीवी बच्चे से है और उस बच्चे की सेहत ठीक होनी चाहिए। उस वक्त शौकत आजमी के पेट में जो बच्चा था, वह बड़ा होकर शबाना आजमी बना। फ़िल्म जगत के मशहूर उर्दू के शायर कैफ़ी आज़मी का निधन 10 मई, 2002 को हृदयाघात (दिल का दौरा) के कारण मुम्बई में हुआ।
Today History- इतिहास में 10 मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1857 – भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था।
- 1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
- 1999 – पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
- 2001 – भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
- 2003 – मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
- 2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
- 2006 – 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
- 2007 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
- 2008 – लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
Today History- इतिहास में 10 मई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1961 – बृजलाल खाबरी – तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
- 1951 – वी. के. सिंह – भारतीय थल सेना के 26वें थल सेनाध्यक्ष रहे हैं।
- 1929 – सुभाष कश्यप – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित।
- 1905 – पंकज मलिक – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
- 1980 – योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
- 1898 – विचित्र नारायण शर्मा – ‘जमना लाल बजाज पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
- 1834 – अल्फ़्रेड बेब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।
Today History- इतिहास में 10 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1936 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
- 1922 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
- 2002 – कैफ़ी आज़मी – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App