
आज का इतिहास (Today History): 1 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, 1936 में भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था। ओडिशा, जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िशा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में 1973 में चीताओं को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया। नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को 2005 में रिहा किया गया।
Today History- इतिहास में 1 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1936 – भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
- 1973 – भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
- 1979 – ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
- 1996 – बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
- 1997 – मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
- 1999 – मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
- 2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
- 2004 – मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
- 2005 – नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
- 2006 – रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
- 2007 – नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।
- 2008 – मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पांच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।
- 2008 – अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया। दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।
- 2010 – राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
Today History- इतिहास में 1 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1936 – जबीन जलील – हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
- 1891 – प्राण कृष्ण पारिजा – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक
- 1911 – केदारनाथ अग्रवाल- प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक
- 1911 – फ़ौजा सिंह- एथलीट
- 1937 – मोहम्मद हामिद अंसारी – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति
- 1941 – अजित वाडेकर – भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।
- 1989 – केशव बलिराम हेडगेवार – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे।
Today History- इतिहास में 1 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1907 – गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।
- 1977 – सीरिल रैडक्लिफ़, एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
- 2010 – हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स, पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले।
- 2015 – कैलाश वाजपेयी, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App