Today History (09 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: मनोहर श्याम जोशी (Manohar Shyam Joshi) के प्रथम उपन्यास ‘कुरु कुरु स्वाहा’ में उनके परिचय में लिखा है कि वे एक ऐसे लेखक थे, जिन्होंने रचना और व्यक्ति दोनों स्तर पर अलग से पहचान बनाई।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 09 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं,  मनोहर श्याम  जोशी  का जन्म 9 अगस्त, 1933 को अजमेर (राजस्थान) में हुआ। वे मूलत: कुमाऊंनी ब्राह्मण हैं। उनके पिता प्रेम बल्लभ जोशी वहां शिक्षा विभाग में उच्चाधिकारी थे। 

 Today History- इतिहास में 09 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1925 – 9 अगस्त को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी।

1945 – अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।

1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।

2002 – पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये, अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।

2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।

2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।

2008 – सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।

2008 –  भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

Today History- इतिहास में 09 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1876 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – ये बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।

1891 – फ्रान्सिस वर्नर वाईली – संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।

1892 – रंगनाथन, एस. आर. – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।

1893 – शिवपूजन सहाय, उपन्यासकार।

1909 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।

1915 – हितेन्द्र देसाई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री थे।

1926 – एम. एम. जेकब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1937 – अभिमन्यु अनत – हिंदी के साहित्यकार।

1974 – महेश बाबू, भारतीय फ़िल्म अभिनेता।

1991 – हंसिका मोटवानी, भारतीय अभिनेत्री।

1933 – मनोहर श्याम जोशी – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।

Today History- इतिहास में 09 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2016 – कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2002- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें