
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020
आज का इतिहास (Today History): 8 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज के ही दिन पूरी दुनिया महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, प्यार प्रकट करते हुए शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव के तौर पर मनाती है। पूरी दुनिया में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है, समाधान खोजे जाते हैं और संकल्प लिए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला जागरूकता और सशक्तिकरण का आयोजन है। जानकारी और जागरूकता महिलाओं और पुरुषों में भेदभाव मिटाने के सबसे बड़े हथियार हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब 1857 में न्यूयॉर्क शहर में पोशाक बनाने वाले एक कारखाने की महिलाएं अपने समान अधिकारों, काम करने की अवधि में कमी, कार्य अवस्था में सुधार की मांग करते हुए जुलूस निकाल कर सड़कों पर उतर आई थीं। सन् 1910 में महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु बीजिंग में एक विश्व सभा बुलाई गई थी। उसी दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था।
Today History- इतिहास में 8 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1911 – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।
- 2001 – इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।
- 2006 – रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।
- 2008 – बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।
- 2008 – फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- 2009- भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।
- 2017- मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।
- 2018- नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
- 2018- भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।
Today History- इतिहास में 8 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1864 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।
- 1889 – गोपी चन्द भार्गव – ‘गांधी स्मारक निधि’ के प्रथम अध्यक्ष, गांधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।
- 1889 -विश्वनाथ दास – भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।
- 1897 – दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार।
- 1921 – साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि
- 1953 – वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री।
- 1954 – दिगंबर कामत – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
- 1955 – जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
- 1975 – फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता।
- 1989 – हरमनप्रीत कौर – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
Today History- इतिहास में 8 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1535 – रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी थी।
- 1957 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
- 2015- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App