Today History (08 July): चंद्रशेखर सिंह पुण्यतिथि- एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय नेता, विद्वान लेखक और बेबाक समीक्षक थे पूर्व प्रधानमंत्री

Today History: पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्र शेखर का जन्म 1 जुलाई 1927 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित इब्राहिमपत्ती गांव के एक किसान परिवार में हुआ था।

Today History

Today History II Ex PM Chandra Shekhar Singh Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 08 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  श्री चन्द्रशेखर का जन्म 1 जुलाई 1927 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित इब्राहिमपत्ती गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। 

श्री चन्द्रशेखर अपने छात्र जीवन से ही राजनीति की ओर आकर्षित थे और क्रांतिकारी जोश एवं गर्म स्वभाव वाले वाले आदर्शवादी के रूप में जाने जाते थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (1950-51) से राजनीति विज्ञान में अपनी मास्टर डिग्री करने के बाद वे समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए। उन्हें आचार्य नरेंद्र देव के साथ बहुत निकट से जुड़े होने का सौभाग्य प्राप्त था। वे बलिया में जिला प्रजा समाजवादी पार्टी के सचिव चुने गए एक साल के भीतर वे उत्तर प्रदेश में राज्य प्रजा समाजवादी पार्टी के संयुक्त सचिव बने। 1955-56 में वे उत्तर प्रदेश में राज्य प्रजा समाजवादी पार्टी के महासचिव बने। 

1962 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए। वे जनवरी 1965 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। 1967 में उन्हें कांग्रेस संसदीय दल का महासचिव चुना गया। संसद के सदस्य के रूप में उन्होंने दलितों के हित के लिए कार्य करना शुरू किया एवं समाज में तेजी से बदलाव लाने के लिए नीतियाँ निर्धारित करने पर जोर दिया। 

 Today History- इतिहास में 08 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1497 – वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।
  • 1858 – ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
  • 1918 – भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
  • 1954 – सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
  • 1975 – में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
  • 1994 – शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
  • 1999 – पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
  • 2002 – दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
  • 2003 – सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।
  • 2005 – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
  • 2008 – पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
  • 2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।

Today History- इतिहास में 08 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1972 – सौरव गांगुली – भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान।
  • 1958 – नीतू सिंह – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
  • 1949 – गेगोंग अपांग – अरुणाचल प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1949 – वाई. एस. राजशेखर रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री रहे।
  • 1937 – गिरिराज किशोर – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।
  • 1914 – ज्योति बसु – भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री।
  • 1912 – बनारसी दास – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
  • 1898 – पी. एस. कुमारस्वामी राजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे

Today History- इतिहास में 08 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2018 – एम. एम. जेकब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 2007 – चन्द्रशेखर सिंह – भारत के 11वें प्रधानमंत्री।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें