
आज का इतिहास (Today History): 7 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज के ही दिन सन सन 1861 को कलकत्ता के प्रसिद्ध जोर सांको भवन में रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था। आपके पिता देबेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज के नेता थे। आप उनके सबसे छोटे पुत्र थे। आपका परिवार कोलकत्ता के प्रसिद्ध व समृद्ध परिवारों में से एक था। भारत का राष्ट्र-गान आप ही की देन है। रबीन्द्रनाथ टैगोर की बाल्यकाल से कविताएं और कहानियां लिखने में रुचि थी। रबीन्द्रनाथ टैगोर को प्रकृति से अगाध प्रेम था। एक बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार थे। भारतीय संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ रूप से पश्चिमी देशों का परिचय और पश्चिम देशों की संस्कृति से भारत का परिचय कराने में टैगोर की बड़ी भूमिका रही तथा आमतौर पर उन्हेंं आधुनिक भारत का असाधारण सृजनशील कलाकार माना जाता है।
Today History- इतिहास में 07 मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1976 – एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने “टेलीफ़ोन” (दूरभाष) का नाम दिया।
- 1989 – भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।
- 1999 – स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।
- 2000 – ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के नये राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।
- 2001 – पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।
- 2002 – गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।
- 2004 – नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।
- 2008 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
Today History- इतिहास में 07 मईअप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1968 – केशव प्रसाद मौर्य – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
- 1912- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
- 1861 – रबीन्द्रनाथ ठाकुर – नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार।
- 1880 – पांडुरंग वामन काणे – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
- 1889 – एन. एस. हार्डिकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक।
Today History- इतिहास में 07 मई अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 1924 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
- 2001- प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App