Today History (07 July): महेंद्र सिंह धोनी- रांची के माही ने भारतीय क्रिकेट का नया अध्याय रचा

Today History: महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें प्यार से माही के नाम से भी जाना जाता है। 5 फुट 9 इंच कद के इस खिलाड़ी ने 7 जुलाई, 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड) में जन्म लिया।

Today History

Today History II MS Dhoni Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 07जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), यह नाम सुनते ही तुरंत ही स्मरण हो आता है एक ऐसा खिलाड़ी जिसने पिछले चार-पांच वर्ष में ही अपने खेल से हर खेलप्रेमी के हृदय पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ एक सफल खिलाड़ी के रूप में बल्कि एक सफल कप्तान के रूप में भी सारी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें प्यार से माही के नाम से भी जाना जाता है। 5 फुट 9 इंच कद के इस खिलाड़ी ने 7 जुलाई, 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड) में जन्म लिया। इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी है और माताजी का नाम देवकी देवी। उनके पैतृक गांव वाली है, जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लामगढ़ ब्लाक में स्थित हैं। धोनी ने अपनी स्कूली शिक्षा यामली, रांची से ली। शुरू में इनका बैडमिंटन और फुटबाल के प्रति अधिक रुझान था। वह अपनी फुटबाल टीम के गोलकीपर थे, लेकिन अपनी अच्छी विकेट कीपिंग के दम पर वह क्लब क्रिकेट में स्थायी विकेट कीपर बने और साल 1998-99 में बिहार क्रिकेट टीम में पदार्पण किया

 Today History- इतिहास में 07 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
  • 1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
  • 1999 – फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
  • 2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  • 2008 – काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।

Today History- इतिहास में 07 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1656 – गुरु हर किशन सिंह – सिक्खों के आठवें गुरु।
  • 1854 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1900 – काला वेंकटराव – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।
  • 1934 – राघवजी – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता।
  • 1981 – महेन्द्र सिंह धोनी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।
  • 1883 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार
  • 1878 – रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
  • 1914 – अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार
  • 1959 – अशोक कुमार सिंह – अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

Today History- इतिहास में 07 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2011 – अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
  • 1999- विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक
  • 2014 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
  • 1990 – लालडेंगा – मिज़ो राष्ट्रवादी थे, जो मिज़ोरम के मुख्यमंत्री रहे थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें