Today History (06 May): देश के पहले प्रधानमंत्री के पिता थे देश के पहले सबसे महंगे वकील

Today History: मोतीलाल नेहरु देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता थे, जिनका नाम देश के सबसे धनी वकीलों में होती थी। मोतीलाल नेहरु अपने जमाने के भारत के सबसे महंगे वकील कहे जाते थे।

Today History

आज का इतिहास (Today History):  6 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज मोतीलाल नेहरु की जयंति है। आज ही के दिन 06 मई 1861 को आगरा में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम गंगाधर था। आपको बता दें कि मोतीलाल नेहरु देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता थे, जिनका नाम देश के सबसे धनी वकीलों में होती थी। मोतीलाल नेहरु अपने जमाने के भारत के सबसे महंगे वकील कहे जाते थे। मोतीलाल नेहरु पहले कांग्रेस से जुड़े। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया। उसके बाद उन्होंने स्वराज पार्टी का गठन किया। मोतीलाल नेहरू की पत्नी का नाम स्वरूप रानी था। जवाहरलाल नेहरू उनके एकमात्र पुत्र थे। उनके दो पुत्रियां भी थीं। उनकी बडी बेटी का नाम विजयलक्ष्मी था, जो आगे चलकर विजयलक्ष्मी पण्डित के नाम से प्रसिद्ध हुई। उनकी छोटी बेटी का नाम कृष्णा था। जो बाद में कृष्णा हठीसिंह कहलायीं। मोतीलाल नेहरू ने इलाहाबाद में एक अलीशान घर बनवाया और उसका नाम आनंद भवन रखा। इसके बाद उन्होंने अपना पुराना वाला घर स्वराज भवन कांग्रेस दल को दे दिया। मोतीलाल नेहरू का 6 फरवरी 1931 में इलाहाबाद में निधन हुआ।

Today History- इतिहास में  06 मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1985 – द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
  • 1997 – फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
  • 2004 – चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
  • 2005 – संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
  • 2006 – टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन। दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2007 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
  • 2008 – बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
  • 2010- सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं।
  • 2010- मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
  • 2010- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 195 महिलाओं सहित कुल 875 उम्मीदवार सफल हुए। जम्मू एवं कश्मीर के कुपव़ाडा के रहने वाले चिकित्सक शाह फैसले ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

Today History- इतिहास में 06 मईअप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1972 – आबिद ख़ान – भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
  • 1964 – खजान सिंह – भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक हैं।
  • 1942 – लल थनहवला- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।
  • 1861 – मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।

Today History- इतिहास में 06 मई अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2010- गोविंद मुनीस, भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार)
  • 2005 – श्‍याम लाल यादव – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1946 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें