Today History (06 March): लड़ाकू विमान मिग-23 ने भरी अपनी अन्तिम उड़ान

मिकोयान-गुरेविच मिग-23 का उत्पादन 1970 में शुरू हुआ और 5,000 से ज्यादा विमानों के निर्माण के साथ बड़ी संख्या में इसका उत्पादन किया गया।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 6 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की। भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी। यह रूस में निर्मित तीसरी पीढ़ी का जेट लड़ाकू विमान है। यह विमान रूस द्वारा रडार से बचकर एयर टू एटर लड़ाई करने के लिए तैयार किया गया पहला विमान था और पहला दृश्य रेंज मिसाइलों के साथ हथियारों से लैस होने वाला विमान भी। मिकोयान-गुरेविच मिग-23 का उत्पादन 1970 में शुरू हुआ और 5,000 से ज्यादा विमानों के निर्माण के साथ बड़ी संख्या में इसका उत्पादन किया गया।

Today History- इतिहास में 6 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1953 – 74 वर्ष की आयु में जोसेफ़ स्टालिन का निधन।
  • 1967 – जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुंची।
  • 1996 – ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत ‘खाद्य के लिये तेल योजना’ को स्वीकार किया, आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
  • 2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।
  • 2003 – अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
  • 2004 – उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।
  • 2008 – राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 2008 -जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की।
  • 2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
  • 2018- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF ने लगाया मेडिकल कैम्प, लोगों में बांटे जरूरत के सामान

Today History- इतिहास में 6 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1945 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
  • 1508 – नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूं का जन्म।

Today History- इतिहास में 6 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1892 – अम्बिका चक्रवर्ती, प्रसिद्ध क्रान्तिकारी और नेता।
  • 1995 – मोटूरि सत्यनारायण – दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक।
  • 2018 – शम्मी – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें