Today History (06 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: विदेश मंत्री रहते हुये सुषमा स्वराज के कार्यकाल में कई ऐसे मौके आए जब उन्होंने आम जनता की मदद की। उन्होंने लोगों की मदद के लिए ट्विटर का जिस तरह से इस्तेमाल किया वह काबिले तारीफ है।

Today History

Today History II Sushma Swaraj death anniversary

आज का इतिहास (Today History): 06 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं,  भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का जन्म 14 फरवरी, 1953 को हरियाणा के अंबाला कैंट में हुआ था। सुषमा स्वराज के माता-पिता पाकिस्तान के लाहौर के धर्मपुर से थे। बाद में वे हरियाणा में आकर बस गए थे। पाकिस्तान के अपने आखिरी दौरे में सुषमा धर्मपुर भी गई थीं। उनके पिता हरदेव शर्मा आरएसएस से जुड़े थे। उन्होंने अंबाला छावनी के सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। 6 अगस्त 2019 की रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। आज उनकी पुण्यतिथि बरसी है। हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज ने भारतीय राजनीति में ऐसे आयाम स्थापित किए जिनका हर कोई मुरीद है। 

 Today History- इतिहास में 06 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1914 – आस्ट्रिया द्वारा रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा

1945 – जापानी नगर हिरोशिमा पर अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।

2001 – भारत व आस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।

2002 – भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।

2004 – वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 4 वर्ष की जेल।

2005 – दोनों देश सीमा पर साझा गस्त तेज करने पर सहमत।

2007 – मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

2008 – सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है। बंगाल सरकार ने टाटा समूह को सिंगापुर से संयन्त्र नहीं हटाने पर राजी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने सिमी पर प्रतिबंध हटाने के विरुद्ध फैसले पर रोक लगाई।

Today History- इतिहास में 06 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1959 – राजेन्द्र सिंह – भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।

1921 – के. एम. चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1915 – गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों – भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष।

1933 – ए. जी. कृपाल सिंह, भारतीय क्रिकेटर।

1970 – एम. नाइट श्यामलन, भारतीय / अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक।

Today History- इतिहास में 06 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2019 – सुषमा स्वराज – भाजपा की शीर्ष महिला नेत्री, केन्द्रीय मंत्री और दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री।

2018 – आर. के. धवन – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राज्य सभा सांसद थे।

2006 – सूरज भान – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता

1982 – एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार

1982 – गोदे मुरहारी – छठवीं लोकसभा में लोकसभा उपाध्यक्ष थे।

1981 – भूपेश गुप्ता – भारतीय नेता।

1925 – सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें