Today History (05 March): समु्द्र से सतह पर मार करने वाली ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का परीक्षण

 ब्रह्मोस एक कम दूरी की रैमजेट, सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 5 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, भारत ने समुद्र से जमीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ब्रह्मोस एक कम दूरी की रैमजेट, सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। ब्रह्मोस भारत और रूस के द्वारा विकसित की गई अब तक की सबसे आधुनिक प्रक्षेपास्त्र प्रणाली है और इसने भारत को मिसाइल तकनीक में अग्रणी देश बना दिया है। बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये। फिल्म ‘द शेप ऑफ वाटर’ ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते। आज के ही दिन भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता एवं ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के समर्पित कार्यकर्ता और मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है।

Today History- इतिहास में 5 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1983 – आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।
  • 1997 – भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
  • 1999 – आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी
  • 1999 – फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।
  • 2001 – कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए, मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।
  • 2002 – राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2003 – अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।
  • 2006 – पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।
  • 2007 – अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।
  • 2008 – महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया
  • 2008 – भारत ने समुद्र से जमीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2009 – भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को ख़रीदा। 2009 – इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।
  • 2009 – बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये।
  • 2018 – द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।

नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF ने लगाया मेडिकल कैम्प, लोगों में बांटे जरूरत के सामान

Today History- इतिहास में 5 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1959 – शिवराज सिंह चौहान – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता एवं ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के समर्पित कार्यकर्ता।
  • 1913 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।
  • 1916 – बीजू पटनायक – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1925 – वसंत साठे, पांचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
  • 1934 – सोम ठाकुर – मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार।

Today History- इतिहास में 5 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2010 – जी.पी. बिड़ला – भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें