Today History (05 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: लाला अमरनाथ (Lala Amarnath) ने कुल 24 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 878 रन बनाए जिनका औसत 24.38 रहा। उन्होंने अपने पहले मैच में शतक भी लगाया था जो उनके रनों का सर्वाधिक स्कोर रहा।

Today History

Today History II Lala Amarnath Birth Aanniversary

आज का इतिहास (Today History): 05 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं,  लाला अमरनाथ का जन्म 11 सितम्बर 1911 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उनका पूरा नाम ‘नानिक अमरनाथ भारद्वाज’ था, लेकिन वो लाला अमरनाथ नाम से ही लोकप्रिय रहे। इनके दोनों बेटे सुरिन्दर अमरनाथ और मोहिन्दर अमरनाथ भी भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर रहे हैं।

 Today History- इतिहास में 05 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1996 – अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।

1999 – चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।

2002 – गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।

2008 – भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।

2013- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।

Today History- इतिहास में 05 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1852 – आचार्य प्यारे मोहन – उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी।

1901 – द्वारका प्रसाद मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1907 – बी. जी. रेड्डी – मद्रास विधान सभा के सदस्य।

1969 – वेंकटेश प्रसाद, भारतीय क्रिकेटर।

1975 – काजोल देवगन, भारतीय अभिनेत्री।

1980 – वत्सल सेठ, भारतीय अभिनेता।

1987 – जेनेलिया डिसूजा, भारतीय अभिनेत्री।

1936 – सुरेश मेहता – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं।

1924 – जी. जी. स्वेल – भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।

1915 – शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि

1890 – दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी

1890 – नील आर्मस्ट्रांग- चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।

1947- वीरेन डंगवाल- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।

Today History- इतिहास में 05 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1950 – गोपीनाथ बोरदोलोई – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

2000 – लाला अमरनाथ – भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे।

2014 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।

1998 – केशब चन्द्र गोगोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता, जो असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

1998 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें