Today History (04 September): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 को ऐतिहासिक कपूर परिवार में हुआ। वह प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक राज कपूर के दूसरे बेटे थे। फिल्म ‘श्री 420’ के एक गाने में उनकी एक झलक नजर आई थी।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 04 सितंबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का जन्म 4 सितंबर, 1952 को ऐतिहासिक कपूर परिवार में हुआ। वह प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक राज कपूर के दूसरे बेटे थे। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तब की जब वह किशोरावस्था में ही थे। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्म मेरा नाम जोकर (1970) में अपने पिता के बचपन की भूमिका के साथ फिल्मी करियार की शुरुआत की। ‘मेरा नाम जोकर’ के बाद उन्होंने अपने पिता की घरेलु फिल्म ‘बॉबी’ (1973) में डिंपल कापड़िया के साथ मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म को खासकर युवा दर्शकों को काफी प्रसिद्धी मिली।

ऋषि कपूर जयंती: रोमांटिक रोल के सरताज थे चिंटू जी, पहली फिल्म में काम करने के बदले ली थी रिश्वत

Today History- इतिहास में 04 सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1665 – मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1781 – स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।

1888 – गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।

1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

1946 – भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

1967 – 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में अाया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।

1969 – उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।

1985 – 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

1998 – लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान इसे विकसित किया था।

1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।

2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।

2001 – श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।

2005 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।

2006 – आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।

2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।

2008 – मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।

2008 – केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

2009 – गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया। कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।

2012- पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।

Today History- इतिहास में 04 सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1825 – दादा भाई नौरोजी – राजनीतिज्ञ

1941 – सुशील कुमार शिंदे, भारतीय राजनीतिज्ञ

1952 – ऋषि कपूर – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।

1962 – किरण मोरे, भारतीय क्रिकेटर

1971 – लांस क्लूजनर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर।

1906 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।

1895 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार

1880 – भूपेंद्रनाथ दत्त – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।

Today History- इतिहास में 04 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2015 – विल्फ़्रेड डिसूजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1997 – धर्मवीर भारती

1912 – मोहनलाल विष्णु पंड्या – भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें