Today History (04 October): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्टूबर, 1857 को गुजरात के मांडवी गांव में हुआ था। श्यामजी कृष्ण वर्मा ने सन् 1888 में अजमेर में वकालत के दौरान स्वराज के लिए काम करना शुरू कर दिया था।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 04 अक्टूबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्टूबर, 1857 को गुजरात के मांडवी गांव में हुआ था। श्यामजी कृष्ण वर्मा ने सन् 1888 में अजमेर में वकालत के दौरान स्वराज के लिए काम करना शुरू कर दिया था। मध्य प्रदेश में रतलाम और गुजरात में जूनागढ़ में दीवान रहकर उन्होंने जनहित के काम किए। सन् 1897 में वे पुनः इंग्लैंड गए। 1905 में लॉर्ड कर्ज़न की ज़्यादतियों के विरुद्ध संघर्षरत रहे। इसी वर्ष इंग्लैंड से मासिक ‘द इंडियन सोशिओलॉजिस्ट’ प्रकाशित किया, जिसका प्रकाशन बाद में जिनेवा में भी किया गया। इंग्लैंड में रहकर उन्होंने इंडिया हाउस की स्थापना की। भारत लौटने के बाद 1905 में उन्होंने क्रांतिकारी छात्रों को लेकर इंडियन होमरूल सोसायटी की स्थापना की।

Kargil War: …जब लड़ाकू विमानों ने दुश्मन के ऊपर की ताबड़तोड़ बमबारी, सबकुछ कर दिया था भस्म

Today History- इतिहास में 04 अक्टूबर  सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1227 – खलीफा अल-आदिल की हत्या।

1824 – मेक्सिको एक गणराज्य बना।

1963 – क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।

1996 – पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।

1977 – भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।

2000 – चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।

2002 – पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।

2005 – बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।

2006 – जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।

2008 – अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।

2011 – अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।

2012 – चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।

2012 – फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।

Today History- इतिहास में 04 अक्टूबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1927 – सरला ग्रेवाल – ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल

1884 – रामचन्द्र शुक्ल – बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार

1857 – श्यामजी कृष्ण वर्मा- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक

1931 – संध्या मुखोपाध्याय – हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका।

1992 – श्रीपद येस्सो नायक – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

2014 – जीन क्लाउड दुवेलियर – हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता।

 Today History- इतिहास में 04 अक्टूबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2015- इदिदा नागेश्वर राव- भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता।

2004 – नीलमणि राउत्रे – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2011 – भगवत झा आज़ाद – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1979 – कस्तूरी बाई – प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री, जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थीं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें