Today History (05 May): फिल्म संगीत के अद्भुत साधक थे-नौशाद

Today History: पचास साल से अधिक सक्रिय रहनेवाले नौशाद ने अपने अंतिम दौर तक भी शास्त्रीय संगीत के इस आधार को बदलते ज़माने के बावजूद काफ़ी हद तक पकड़कर रखा, यह अपने-आप में उनकी विशिष्टता को रेखांकित करने के लिए पर्याप्त है।

Today History

आज का इतिहास (Today History):  5 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, लगभग आधी सदी तक हिंदी फिल्मों में श्रुति-मधुर तथा हृदयस्पर्शी संगीत देनेवाले जन्नतनशीं नौशाद अली मूलत: कला और अदब के शहर लखनऊ के निवासी थे। इनका जन्म 26 दिसंबर 1919 को लखनऊ में हुआ था। संगीत के प्रति अविचलित निष्ठा तथा कला जगत् को कुछ उत्कृष्ट देने की लालसा उन्हें फिल्म नगरी बंबई ले आई। जब उन्होंने फिल्मों में संगीत देने का निश्चय किया तो उन्हें शास्त्रीय संगीत का ज्ञान तथा लोक संगीत की असाधारण जानकारी आधारभूत खजाने के रूप में प्राप्त थी। संगीत से सजी उनकी पहली फिल्म ‘माला’ थी, किंतु उन्हें असाधारण ख्याति तथा लोकप्रियता मिली फिल्म ‘रतन’ के गानों से। इस फिल्म का निर्माण लाहौर के निवासी अभिनेता करण दीवान के भाई जैमिनी दीवान ने किया था। रतन’ के गानों का यह आलम था कि इस मोहक संगीत के कारण इस फिल्म ने एक ही थियेटर में लगातार तीन बरस तक चलने का नया रिकॉर्ड बनाया। दस गीतों से सजी इस फिल्म में पाँच गीत जोहराबाई अंबालावाली ने गाए थे। इनमें एक गीत जोहरा तथा करण दीवान के सम्मिलित स्वरों में था ‘सावन के बादलो उनसे ये जा कहो’-इन बोलों वाले इस गीत में प्रेम जन्य मादकता तथा वियोगजन्य अवसाद के स्वर एक साथ मुखरित हुए हैं। जोहरा के अन्य गीत थे–’रुमझुम बरसे बादरवा मस्त हवाएं आई’, ‘अंखियां मिला के जिया भरमा के’, ‘परदेसी बालमा बादल आया’ तथा ‘आई दिवाली आई दिवाली’। उसी युग की एक अन्य प्रख्यात गायिका अमीरबाई कर्नाटकी ने रतन’ में जो दो गीत गाए, वे भी जन-जन के प्रिय बने।

Today History- इतिहास में  05 मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1949 – भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई ।
  • 1999 – रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
  • 2003 – भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू, बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।
  • 2005 – ब्रिटेन में मतदान, टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ओर।
  • 2008- पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अन्तिम संस्कार सम्पन्न।
  • 2008- एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।
  • 2008- डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन।
  • 2010- आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा। इसरो द्वारा विकसित तीन टन भार वहन क्षमता वाला यह राकेट देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। इसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक युक्त स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है।
  • 2010- भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के संविधान में प्राप्त स्वदोषारोपण से छूट व निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताकर अस्वीकार कर दिया।
  • 2010- राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
  • 2010- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा की।
  • 2017- इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया साउथ एशिया सैटेलाइट।

Today History- इतिहास में 05 मईअप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1970 – समरेश जंग – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़।
  • 1954 – मनोहर लाल खट्टर – हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता।
  • 1937 – मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1935 – आबिद सुरती – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार।
  • 1929 – अब्दुल हमीद कैसर – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1916 – ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के पूर्व राष्ट्रपति
  • 1903 – अविनाशलिंगम चेट्टियार – भारतीय अधिवक्ता, गांधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
  • 1818 – कार्ल मार्क्स – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक।

Today History- इतिहास में 05 मई अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2017 – लीला सेठ -भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
  • 2006 – नौशाद अली, प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार।
  • 1961 – गोरख प्रसाद – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
  • 1953 – आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।
  • 1821 – नेपोलियन बोनापार्ट – फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें