इतिहास में आज का दिन – 03 नवंबर

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 03 नवंबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

03 नवंबर का इतिहास

  • 644 – ईसा पश्चात् – दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।
  • 1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
  • 1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
  • 1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
  • 1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
  • 1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1857 – नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-
  • 1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
  • 1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
  • 1938 – ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।
  • 1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
  • 1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
  • 1984 – भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
  • 1988 – वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
  • 1988 – भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहाँ की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।
  • 1997 – जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
  • 2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
  • 2001 – अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2002 – नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
  • 2003 – पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • 2006 – भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
  • 2007 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
  • 2007 – पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।
  • 2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 5 प्रतिशत की कमी की।
  • 2011 – फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
  • 2014 – अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।

 

Naxals Exposed: नक्सलियों के गढ़ दंतेवाड़ा में आईपीएस अधिकारी डॉ. अभिषेक पल्लव से EXCLUSIVE बातचीत

03 नवंबर को जन्मी महान शख्सियत

  • 1976 – मानवजीत सिंह संधू – भारतीय निशानेबाज़ हैं, जो मुख्यत: ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।
  • 1933 – अमर्त्य सेन – अर्थशास्त्री
  • 1937 – लक्ष्मीकांत – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
  • 1906 – पृथ्वीराज कपूर – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित किया।
  • 1688 – सवाई जयसिंह – आमेरिका वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।

03 नवंबर को हुए निधन

  • 1936 – चिदंबरम पिल्लई – तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
  • 1947 – सोमनाथ शर्मा – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
  • 2013 – रेशमा, प्रसिद्ध लोक गायिका

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें