Today History (03 July): राज कुमार पुण्यतिथि- जिनकी एंट्री से पूरे सिनेमा हॉल में छा जाता था सन्नाटा

Today History: राजकुमार जिस पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे वहां अक्सर फिल्म इन्डस्ट्री के लोग आते-जाते रहते थे। एक बार फिल्म निर्माता बलदेव दुबे किसी काम से वहां आए हुए थे। राजकुमार के बात करने के अंदाज से वो इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘शाही बाजार’ के लिए काम ऑफर कर दिया। राजकुमार को बात जम गई और उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ कर फिल्मी दुनिया में जमने का प्रयास शुरू कर दिया।

Today History

Remembering the great actor Raaj Kumar on his Death anniversary.

आज का इतिहास (Today History): 03 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, अपनी आवाज और डायलॉग्स की बदौलत सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच लाने वाले राजकुमार अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके डायलॉग बोलने का अंदाज और दमदार आवाज दोनों को ऐसी प्रसिद्धि मिली कि फिल्में ही नहीं बल्कि संवाद भी राजकुमार के कद को ध्यान में रख कर लिखे जाते थे। ‘बुलंदी’, ‘सौदागर’, ‘तिरंगा’, ‘मरते दम तक’ जैसी फिल्में इस बात का उदाहरण हैं कि फिल्में उनके लिए ही लिखी जाती थीं। राजकुमार का जन्म अविभाजित भारत के बलोच प्रान्त में एक कश्मीरी परिवार में 8 अक्टूबर, 1926 को हुआ था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था। फिल्मों में आने से पहले वो मुम्बई पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर नौकरी करते थे। राजकुमार जिस पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे वहां अक्सर फिल्म इन्डस्ट्री के लोग आते-जाते रहते थे। एक बार फिल्म निर्माता बलदेव दुबे किसी काम से वहां आए हुए थे। राजकुमार के बात करने के अंदाज से वो इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘शाही बाजार’ के लिए काम ऑफर कर दिया। राजकुमार को बात जम गई और उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ कर फिल्मी दुनिया में जमने का प्रयास शुरू कर दिया। फिल्म ‘रंगीली’ में सबसे पहले बतौर अभिनेता काम करने का मौका मिला उन्हें। ‘रंगीली’ के बाद उन्हें जो भी छोटी-मोटी भूमिकाएं मिलतीं, वो काम कर लेते थे। सफलता नहीं मिलने पर राजकुमार के तमाम रिश्तेदार यह कहने लगे कि तुम्हारा चेहरा फिल्मों के लिए सही नहीं है। कुछ लोग कहने लगे कि तुम खलनायक बन सकते हो।

 Today History- इतिहास में 03 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1972 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला समझौता पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1989 – सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन।
  • 1992 – रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
  • 1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
  • 2000 – लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
  • 2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
  • 2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
  • 2007 – विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की।
  • 2008 – न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।
  • 2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।

Today History- इतिहास में 03 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1979 – आरती सिंह राव – भारतीय निशानेबाज़ हैं।
  • 1616 – शाह शुजा (मुग़ल) – मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र
  • 1952 – रोहिंटन मिस्त्री – प्रख्यात भारतीय कैनेडियन उपन्यासकार हैं।
  • 1941 – अदूर गोपालकृष्णन – मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक।
  • 1897 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
  • 1886 – रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।

Today History- इतिहास में 03 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 2019 – सुदर्शन अग्रवाल – उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और सिक्किम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
  • 2015 – योगेश कुमार सभरवाल – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।
  • 1948 – मोहम्मद उस्मान – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
  • 1996 – राज कुमार – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
  • 1999 – मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें