Today History (03 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: मैथिलीशरण गुप्त का जन्म सन् 1886 में चिरगांव, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) में हुआ। इनके पिता रामचरण गुप्त कविता-प्रेमी थे तथा कभी-कभी काव्य-रचना भी कर लिया करते थे।

Today History

Today History II Maithili Sharan Gupt Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 03 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं, मैथिलीशरण गुप्त आधुनिक हिन्दी कवियों में सबसे अधिक लोकप्रिय कवि गुप्तजी ही हैं। उनकी रचनाएं सबसे अधिक जनप्रिय हैं, तथा सबसे आधुनिक काल की कविता में जो भी आंदोलन चले, जो भी नवीन काव्यधाराएं विकसित हुईं, उन सभी में गुप्तजी को पूर्ण सफलता मिली और लगातार साठ वर्ष तक उन्होंने हिन्दी साहित्य की सेवा बड़े उत्साह, लगन तथा चिरनवीना था की। यहां तक कि जनता ने उनके सम्मान में ‘राष्ट्रकवि’ का पद देकर उन्हें विभूषित किया।

मैथिलीशरण गुप्त का जन्म सन् 1886 में चिरगांव, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) में हुआ। इनके पिता रामचरण गुप्त कविता-प्रेमी थे तथा कभी-कभी काव्य-रचना भी कर लिया करते थे।

 Today History- इतिहास में 03 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

2000 – ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।

2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।

2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।

2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।

Today History- इतिहास में 03 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1933 – शशिकला – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।

1846 – मैथिलीशरण गुप्त, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि।

1890 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त

1916 – शकील बदायूंनी, भारतीय गीतकार और शायर

1939 – अपूर्व सेनगुप्ता, भारतीय क्रिकेटर।

1956 – बलविंदर संधू, भारतीय क्रिकेटर।

1960 – गोपाल शर्मा, भारतीय क्रिकेटर।

1984 – सुनील छेत्री – प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में मोहन बागान एसी के लिए खेल रहे हैं।

1941 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।

1936 – छन्नूलाल मिश्रा – भारतीय शास्त्रीय गायक

1919 – जयदेव – भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।

1908 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

Today History- इतिहास में 03 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1993 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।

1990 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1985 – बनारसी दास – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

1982 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें