Today History (02 October): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर पर जन्मे गांधी जी की स्वीकार्यता पूरी दुनिया में है। गांधीजी ने दुनिया को अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, वह आज के समय में और प्रासंगिक हो गया है।

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): 02 अक्टूबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। महात्मा गांधी और आजादी की लड़ाई से जुड़े उनके विचारों ने कई फिल्म निर्माताओं को प्रेरित किया है। हर पीढ़ी ने जनमानस पर उनके गहरे असर के विभिन्न आयामों को चुनते हुए महात्मा को नए नजरिये से पेश किया है। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर पर जन्मे गांधी जी की स्वीकार्यता पूरी दुनिया में है। गांधीजी ने दुनिया को अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, वह आज के समय में और प्रासंगिक हो गया है।

भारतीय वायु सेना ने एयर मार्शल अमित देव को सौंपी अहम जिम्मेदारी, बनाया ईस्टर्न एयर कमांड का मुखिया

Today History- इतिहास में 02 अक्टूबर  सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।

1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।

1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।

1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।

1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

1988 – कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।

1988 – तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।

2000 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।

2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।

2003 – हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।

2004 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।

2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

Today History- इतिहास में 02 अक्टूबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1979 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।

1933 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1974 – प्रीतम सिवाच – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान

1869 – महात्मा गांधी – भारत के राष्ट्रपिता

1898 – प्रजापति मिश्र – बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी

1904 – लालबहादुर शास्त्री – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री

1942 – आशा पारेख – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री

1924 – तपन सिन्हा – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक

1901 – गोकुल लाल असावा – देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।

 Today History- इतिहास में 02 अक्टूबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1906 – राजा रवि वर्मा – विख्यात चित्रकार

1964 – राजकुमारी अमृत कौर – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता

1975 – के. कामराज – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

1982 – सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें