Today History (02 May): श्रेष्ठ साहित्यकार और कुशल राजनीतिज्ञ थे विष्णुकांत शास्त्री

Today History: आज के ही दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री जन्म 2 मई 1929, कोलकाता में हुआ था। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 2 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  आज के ही दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री जन्म 2 मई 1929, कोलकाता में हुआ था। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।  इनका विवाह 26 जनवरी, 1953 को श्रीमती इन्दिरा देवी से हुआ, जिनसे इनकी एक पुत्री भारती शर्मा हुई। इन्होंने बी. ए., एम.ए., तथा एल.एल.बी. कलकत्ता विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इन्होंने 1952 में एम.ए. हिन्दी में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 24 नवम्बर 2000 से 2 जुलाई 2004 छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा मानद उपाधि, डी.लिट. तथा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा डी. लिट्. की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इन्होंने देश भर के विश्वविद्यालयों एवं साहित्यिक संस्थानों की व्याख्यान मालाओं में भागीदारी ली। ये भक्ति साहित्य के अधिकारी विद्वान थे। 2 दिसम्बर 1999 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण किया तथा 24 नवम्बर 2000 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद पर सुशोभित हुए। 17 अप्रैल 2005 को कवि हृदय विष्णुकांत पंचतत्व में विलिन हो गए। 

Today History- इतिहास में  02 मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1986 – सं.रा. अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
  • 1997 – ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 – मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2002 – पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
  • 2004 – मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2008 – अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।
  • 2008 – ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई। अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।
  • 2010 – सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की ख़रीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।

Today History- इतिहास में 02 मईअप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1929 – विष्णु कांत शास्त्री – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।
  • 1929 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक – भूटान के तीसरे राजा थे।
  • 1922 – विल्सन जोन्स – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
  • 1921 – सत्यजित राय ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक

Today History- इतिहास में 02 मई अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1519 – लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।
  • 1975 – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री।
  • 1985 -बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें