Today History (02 March): भारत-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ था

आज के ही दिन नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ था और खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश दिल्ली पहुंचकर इस करार पर दस्तखत किये

Today History

आज का इतिहास (Today History): 2 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, 1999 में व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन, आज के ही दिन नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ था और खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश दिल्ली पहुंचकर इस करार पर दस्तखत किये, ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुंचे और भारत की मशहूर राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था। उनकी प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण ‘‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’’ कहा जाता था। 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में जन्मीं सरोजिनी के पिता अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय हैदराबाद के निजाम कॉलेज में प्रिंसिपल थे। सरोजिनी ने यूनिवर्सिटी आफ मद्रास के अलावा लंदन के किंग्स कॉलेज और उसके बाद कैंब्रिज के गिरटन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की।

Today History- इतिहास में 2 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1995 – इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
  • 1997 – चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।
  • 1999 – व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।
  • 2000 – चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।
  • 2002 – कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू, पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इनकार, फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।
  • 2006 – नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
  • 2006 – भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।
  • 2008- आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
  • 2008- हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया।
  • 2008- ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुंचे।
  • 2008- नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।
  • 2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की।
  • 2009- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Live News Update : अफवाहों को ना फैलाएं और ना इन पर भरोसा करें- दिल्ली पुलिस

Today History- इतिहास में 2 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1986 – जयन्त तालुकदार, भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी।
  • 1932 – बसंत सिंह खालसा, राजनीतिज्ञ
  • 1926 – पी. के. वासुदेवन नायर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ से था।

Today History- इतिहास में 2 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1949 – सरोजिनी नायडू, सुप्रसिद्ध कवयित्री।
  • 1869 – हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें