Today History (02 July): मोहम्मद अजीज- भारत के मशहूर पार्श्वगायकों में से एक, जिन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 20 हजार से अधिक गाने गाए

Today History: मोहम्मद अज़ीज़ ने पहली बार अमिताभ बच्चन की फिल्‍म ‘मर्द’ के लिए ‘मर्द टांगे वाला…’ गीत गाया था। उन्हें 80 और 90 के समय में मोहम्मद रफ़ी का उत्तराधिकारी कहा जाता था। मोहम्मद अज़ीज़ ने अलग-अलग भाषाओं में 20 हजार से अधिक गाने गाए।

Today History

मोहम्मद अज़ीज़ ।। Mohammed Aziz Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 02 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, सैयद मोहम्मद अज़ीज़-अन-नबी का जन्म- 2 जुलाई, 1954 को पश्चिम बंगाल में हुआ था, उनकी मृत्यु 27 नवंबर, 2018 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुई। वो भारत के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक थे, जिन्होंने मुख्यतः बंगाली, ओड़िया और हिन्दी फ़िल्मों में गाने गाये। उन्होंने कोलकाता के गालिब रेस्टोरेंट में एक गायक के तौर पर अपना कॅरियर शुरू किया था। साल 1984 में वे मुंबई आए थे। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘अम्बर’ थी, जो 1984 में रिलीज हुई। मोहम्मद अज़ीज़ ने पहली बार अमिताभ बच्चन की फिल्‍म ‘मर्द’ के लिए ‘मर्द टांगे वाला…’ गीत गाया था। उन्हें 80 और 90 के समय में मोहम्मद रफ़ी का उत्तराधिकारी कहा जाता था। मोहम्मद अज़ीज़ ने अलग-अलग भाषाओं में 20 हजार से अधिक गाने गाए। ‘खुदगर्ज’ फिल्‍म का मशहूर गाना आपके आ जाने से… अज़ीज़ सहाब ने ही गया था, जिसे अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री नीलम पर फिल्‍माया गया था। मोहम्मद अज़ीज़ ने लता मंगेशकर, आशा भोंसले, कविता कृष्णमूर्ति जैसी मशहूर गायिकाओं के साथ युगल गीतों में भी अपनी आवाज़ दी।

 Today History- इतिहास में 02 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
  • 1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1940 – ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को 2 जुलाई, 1940 ई. को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
  • 2004 – भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
  • 2006 – इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।

Today History- इतिहास में 02 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1956 – तूफ़ानी सरोज – तूफ़ानी सरोज तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
  • 1954 – मोहम्मद अज़ीज़ – भारत के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक थे।
  • 1948 – आलोक धन्वा, प्रसिद्ध जनकवि

Today History- इतिहास में 02 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1950 – यूसुफ़ मेहरअली, स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक थे।
  • 1934 – असित भट्टाचार्य – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें