Today History (02 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History: आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 में ररौली गांव (बांग्लादेश) में हुआ था। उन्हें भारत में रसायन विज्ञान का जनक कहा जाता है। वे एक सादगी पसंद देशभक्त वैज्ञानिक थे।

Today History

Today History II Prafulla Chandra Rai Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 02 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं, आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 में ररौली गांव (बांग्लादेश) में हुआ था। उन्हें भारत में रसायन विज्ञान का जनक कहा जाता है। वे एक सादगी पसंद देशभक्त वैज्ञानिक थे।

 Today History- इतिहास में 02 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1990 – ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।

1999 – चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

2001 – पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2003 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

2004 – अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।

2007 – जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।

2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

2012- लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते।

Today History- इतिहास में 02 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1861 – प्रफुल्ल चंद्र राय – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।

1878 – पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक।

1877 – रविशंकर शुक्ल – मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

1955 – धीरेन्द्र अग्रवाल – ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य।

1956 – विजय रूपाणी, गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री।

1958 – अरशद अयूब – पूर्व भारतीय क्रिकेटर

1966 – एम.वी.श्रीधर – भारतीय क्रिकेटर

1970 – फिलो वालेस – पश्चिम भारतीय क्रिकेटर

1931 – उमाकांत मालवीय – प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार

1922 – जी.पी. बिड़ला – भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।

Today History- इतिहास में 02 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2009- देवेन्द्र नाथ द्विवेदी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल (दिल्ली में निधन हो गया। उनकी आयु 74 वर्ष की थी)

2010- कमल कपूर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।

1980- रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।

1930 – चुनीलाल बसु – भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें