
आज का इतिहास (Today History): 1 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, प्रबोध चन्द्र डे उर्फ मन्ना डे का जन्म 01 मई 1919 को कोलकाता में हुआ था। मन्ना डे के पिता उन्हें वकील बनाना चाहते थे लेकिन उनका रूझान संगीत की ओर था और वह इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। मन्ना डे ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपने चाचा के.सी.डे से हासिल की। मन्ना डे के बचपन के दिनों का एक दिलचस्प वाक्या है। उस्ताद बादल खान और मन्ना डे के चाचा एक बार साथ-साथ रियाज कर रहे थे। तभी बादल खान ने मन्ना डे की आवाज सुनी और उनके चाचा से पूछा यह कौन गा रहा है। जब मन्ना डे को बुलाया गया तो उन्होंने अपने उस्ताद से कहा बस ऐसे ही गा लेता हूं लेकिन बादल खान ने मन्ना डे की छिपी प्रतिभा को पहचान लिया। इसके बाद वह अपने चाचा से संगीत की शिक्षा लेने लगे। मन्ना डे 40 के दशक में अपने चाचा के साथ संगीत के क्षेत्र में अपने सपनों को साकार करने के लिए मुंबई आ गये। वर्ष 1943 में फिल्म ‘तमन्ना’ में बतौर पार्श्वगायक उन्हें सुरैया के साथ गाने का मौका मिला।
Today History- इतिहास में 01 मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
- 1945 – सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।
- 1984 – फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल।
- 1993 – श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
- 1996 – संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
- 1998 – पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित।
- 1999 – नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
- 2000 – अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
- 2001 – लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित, भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।
- 2002 – अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई।
- 2003 – अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति।
- 2004 – यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।
- 2005 – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
- 2007 – ईएसपीएन द्वारा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भारत को नवां स्थान।
- 2008- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सात नये जजों की नियुक्ति की।
- 2008- पाकिस्तान के तालिबान समर्थक आतंकी गुट का पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त के डेरा अदम खेल शहर पर नियंत्रण। बेलारूस ने 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।
Today History- इतिहास में 01 मईअप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
- 1955 – आनंद महिंद्रा – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा व्यपारी हैं।
- 1910 – निरंजन नाथ वांचू – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
- 1913 – बलराज साहनी- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
- 1920 – मन्ना डे, प्रसिद्ध गायक
- 1922 – मधु लिमये – भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी आंदोलन के नेताओं में से एक थे।
- 1927 – श्याम लाल यादव – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1927 – नामवर सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक।
- 1932 – एस. एम. कृष्णा – भारतीय राजनीतिज्ञ।
- 1951 – रमेश भाई, समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक।
- 1960 – जगदीश व्योम – भारत के समकालीन कवि एवं लेखक।
- 1872 – वजीर हसन – प्रमुख राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता।
Today History- इतिहास में 01 मई अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
- 2008 – निर्मला देशपांडे – गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
- 2004 – राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
- 1888 – प्रफुल्लचंद चाकी – स्वतन्त्रता सेनानी।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App