सियाचिन में शहीद हुए दोनों जवानों के पार्थिव शरीर आज पंजाब पहुंचेंगे, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Siachen: दोनों जवानों के पार्थिव शरीर लेह से मंगलवार (27 अप्रैल) को उनके पंजाब के पैतृक गांव पहुंचेंगे। शहीद जवानों का नाम प्रभजीत सिंह और अमरदीप सिंह था।

Siachen

इन दोनों जवानों की जान सियाचिन (Siachen) ग्लेशियर में बर्फीले तूफान की वजह से हुई थी। रविवार दोपहर एक बजे सियाचिन के हनीफ सेक्टर में ग्लेशियर टूटा था। इसी दौरान इन दोनों जवानों को गंभीर चोटें आई थीं। जिसके बाद दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया था।

चंडीगढ़: देश के जवान अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए हमेशा बलिदान के लिए तैयार रहते हैं। ताजा मामला ये है कि सियाचिन (Siachen) के सब सेक्टर हनीफ में ग्लेशियर की चपेट में आकर 21 पंजाब रेजीमेंट के 2 जवान शहीद हो गए।

इन दोनों जवानों के पार्थिव शरीर लेह से मंगलवार (27 अप्रैल) को उनके पंजाब के पैतृक गांव पहुंचेंगे। शहीद जवानों का नाम प्रभजीत सिंह (Prabhjeet Singh) और अमरदीप सिंह (Amardeep Singh) था।

छत्तीसगढ़: नक्सली इलाकों में दिख रहा लोन वर्राटू अभियान का असर, इनामी सहित 4 नक्सलियों ने हथियार छोड़ किया सरेंडर

शहीद प्रभजीत सिंह मानसा जिले के गांव हाकमवाला के निवासी थे। उनके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। वहीं शहीद अमरदीप सिंह बरनाला जिले के गांव करमगढ़ के थे। उनके घर में पिता और एक छोटी बहन है।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोनों शहीद जवानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा और एक-एक परिवार के सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है।

बता दें कि इन दोनों जवानों की जान सियाचिन (Siachen) ग्लेशियर में बर्फीले तूफान की वजह से हुई थी। रविवार दोपहर एक बजे सियाचिन के हनीफ सेक्टर में ग्लेशियर टूटा था। इसी दौरान इन दोनों जवानों को गंभीर चोटें आई थीं। जिसके बाद दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें