अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान का बड़ा बयान, कहा- भारत को हमसे कोई खतरा नहीं

तालिबान (Taliban) कह रहा है कि उसमें काफी बदलाव हुआ है और ये आने वाले समय में दुनिया को दिखाई देगा।

Taliban

File Photo

तालिबान (Taliban) ने कहा है कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है और उसे हमसे कोई खतरा नहीं है। हालांकि तालिबान के कट्टर इतिहास को देखते हुए उसकी बात पर कोई भी देश भरोसा नहीं कर रहा है।

काबुल: अफगानिस्तान पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। इस बीच तालिबान ने भारत के ऊपर बड़ा बयान दिया है। तालिबान (Taliban) ने कहा है कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है और उसे हमसे कोई खतरा नहीं है। हालांकि तालिबान के कट्टर इतिहास को देखते हुए उसकी बात पर कोई भी देश भरोसा नहीं कर रहा है।

बिहार: जमुई में सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च अभियान, डबल मर्डर के बाद से एक्शन में जवान

हालांकि अब तालिबान कह रहा है कि उसमें काफी बदलाव हुआ है और ये आने वाले समय में दुनिया को दिखाई देगा। तालिबान ने ये दावा किया है कि अफगानिस्तान की नई सरकार से भारत को कोई खतरा नहीं होगा। तालिबान, भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान से मिलने की खबर पर तालिबान ने कहा कि हम किसी भी देश को हमारे बीच में नहीं आने देंगे, हम भारत को पूरी तरह आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी तरफ से उन्हें कोई खतरा नहीं होगा।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें