अयोध्या फैसले के बाद देश की शांति और सद्भाव कायम

Supreme Court

अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के ऐतिहासिक फैसले के बाद शनिवार को देशभर में स्थिति सामान्य रही और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई तथा शांति एवं सौहार्द कायम रहा।

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा चौक चौबंद की गई थी और इस मामले के केन्द्र बिन्दु ‘‘अयोध्या’ को छावनी में तब्दील कर दिया गया था जबकि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में ड्रोन से निगरानी की गई।

उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ भारत-नेपाल सीमा को भी सील कर दिया गया। राज्य में स्थिति सामान्य है और पुलिस अधिकारी संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में शांति है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले सामने आए हैं। आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल 3008 पोस्ट हटाई गई हैं।

अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्णय आने की सूचना के बाद राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थाएं, ट्रेनिंग सेंटर 11 नवंबर तक के लिए बंद कर करने का निर्देश जारी कर दिया गया था। अलीगढ़ मुस्लिम विविद्यालय में भी सभी कक्षाएं, परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया।

इतिहास में आज का दिन – 10 नवंबर

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीन कुमार ने बताया कि अयोध्या समेत राज्य में शांति है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले से ही किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शांति समिति की बैठक कर लोगों से सद्भाव एवं शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील भी कर रहे हैं। राज्य में विभिन्न सुरक्षा बलों की 150 से अधिक कंपनियां तैनात हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू है।

प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रदेश के 21 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। अलीगढ़ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अगले आदेश तक वहां इंटरनेट सेवा बंद है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। शहर में स्थिति सामान्य है।

इसी तरह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ में भी अधिकारी गश्त कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मार्च भी किया है।गोरखपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान और स्थानीय पुलिस की गश्त जारी है।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का फैसला आने के बाद भारतीय क्षेत्र में फंसे नेपालियों को पैदल जाने की इजाजत दे दी गई, लेकिन नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में लोगों को आने नहीं दिया गया। अभी भी सीमा सील है। दिनभर अधिकारी पुलिस बल के साथ सीमा क्षेा का जायजा लेते रहे। देश के कई दूसरे राज्यों में भी शिक्षण संस्थाएं बंद कर दी गईं। मध्य प्रदेश के सभी स्कूल-आज बंद रहे। भोपाल में धारा-144 पहले ही लागू है। राजस्थान के भी सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहे। दिल्ली में आज सभी सरकारी स्कूल और कई निजी स्कूल भी बंद रहे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें