Shinzo Abe ने जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया, अब ये बने नए पीएम

योशिहिदे सुगा (Yoshihide Suga) को सोमवार को ही जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था। सुगा मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव रहे हैं।

Yoshihide Suga

जापान के पूर्व पीएम Shinzo Abe और नए पीएम Yoshihide Suga

योशिहिदे सुगा (Yoshihide Suga) मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव रहे हैं और शिंजो आबे के करीबी हैं। आज सुगा अपने मंत्रिमंडल का चुनाव करेंगे।

जापान को नया प्रधानमंत्री मिल गया है और पूर्व पीएम शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जापान की संसद में बुधवार को हुए मतदान में योशिहिदे सुगा (Yoshihide Suga) को औपचारिक तौर पर नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया।

बता दें कि शिंजो आबे ने बुधवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और योशिहिदे सुगा को सोमवार को ही जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था। इसी के साथ ये तय हो गया था कि योशिहिदे सुगा जापान के नए पीएम होंगे।

बता दें कि योशिहिदे सुगा मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव रहे हैं और शिंजो आबे के करीबी हैं। आज सुगा अपने मंत्रिमंडल का चुनाव करेंगे।

गौरतलब है कि शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम रहे। लेकिन बीते महीने स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने घोषणा कर दी थी कि वह पीएम पद छोड़ देंगे।

जापान के नए पीएम योशिहिदे सुगा ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। वह एक किसान पिता के बेटे हैं। उनके पिता स्ट्रॉबेरी की खेती करते थे।

ये भी पढ़ें- COVID-19: देश में कोरोना के मामले पहुंचे 50 लाख के पार, 24 घंटे में आए 90,123 नए केस

सुगा इतने गरीब थे कि उन्होंने पैसे कमाने के लिए कार्डबोर्ड फैक्ट्री और फिश मार्केट में काम किया। वह काम के साथ पढ़ाई भी किया करते थे।

पीएम बनने के बाद सुगा ने कहा है कि वह शिंजो आबे की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे और कोरोना काल में देश की इकोनॉमी को बेहतर करना उनका लक्ष्य है।

आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले थे।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें