
Rafale Fighter Jet II Picture tweet by @@IAF_MCC
फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale Fighter Jet) की दूसरी खेप बुधवार को सीधे गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंची। देश को अभी तक दो खेपों में आठ राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पांच राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी। करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस सरकार के साथ 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 59,000 करोड़ रुपए का अंतर सरकारी करार किया था।
मुंबई में 22 आतंकियों का ग्रुप कर सकता है हमला, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने इस संबंध में ट्वीट किया है‚ ‘राफेल विमानों की दूसरी खेप चार नवम्बर‚ 2020 को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद बिना ठहरे शाम सवा आठ बजे भारत पहुंची।’ अधिकारियों ने बताया कि दूसरी खेप में तीन विमान हैं।
Second batch of IAF #Rafale aircraft arrived in India at 8:14 pm on 04 Nov 20 after flying non-stop from France.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 4, 2020
फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Jet) करीब ढाई दशक में भारत की सबसे बड़ी विमान खरीद हैं। इससे 23 साल पहले भारत ने रूस से सुखोई विमान खरीदे थे। हाल ही में वायुसेना में शामिल राफेल विमान पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में तैनात हैं। वायुसेना ने अपने लगभग सभी लड़ाकू विमानों जैसे सुखोई 30एमकेआई‚ जैगुआर और मिराज 2000 को पूर्वी लद्दाख और वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अलग-अलग एयरबेस में तैनात किया है।
पहले खेप में आए राफेल विमानों को 10 सितम्बर को वायुसेना में शामिल किया गया। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने पांच अक्टूबर को कहा था कि सभी 36 राफेल विमानों को 2023 तक सेना में शामिल कर लिया जाएगा। राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Jet) परमाणु हथियारों को ले जाने की क्षमता रखते हैं। राफेल विमानों का पहला स्क्वाड्रन हरियाणा के अंबाला एयरबेस में हैं जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल के हासिमारा में होगा।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App