Republic Day 2021: लद्दाख और जम्मू कश्मीर में कड़कड़ाती ठंड के बीच जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस, देखें PHOTOS

Republic Day 2021: देश आज 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस दिन को सेलीब्रेट किया।

Published by ऋतुराज त्रिपाठी January 26, 2021
  • लद्दाख: पूरा देश आज 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) का जश्न मना रहा है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस दिन को सेलीब्रेट किया। ITBP के जवानों ने लद्दाख में तिरंगा फहराया।

  • Republic Day 2021: ITBP के जवानों ने लद्दाख में -25 डिग्री के तापमान पर बर्फ से ढके पहाड़ों पर तिरंगा फहराया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद सैनिकों का हौसला देखने लायक है।

  • जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए जवान तिरंगे के साथ मार्च कर रहे हैं। वह ड्यूटी के साथ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए सेना पूरी तरह मुस्तैद है। गणतंत्र दिवस की वजह से जवानों का हौसला बढ़ा हुआ है।

  • अक्सर गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान और आतंकी माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं। लेकिन भारतीय सेना के जवाब हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें